NZ vs AUS: गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड ने किया बुरा हाल, वर्ल्ड कप में 89 रनों से हराया
न्यूजीलैंड ने शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज शानदार अंदाज में जीत के साथ किया। सुपर-12 के पहले मुकाबले में पिछली चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड ने 89 रनों से मात दी।
New Zealand vs Australia, 13th Match Highlights: न्यूजीलैंड ने शनिवार को टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज शानदार अंदाज में जीत के साथ किया। सुपर-12 के पहले मुकाबले में पिछली चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को न्यूजीलैंड ने 89 रनों से मात दी। न्यूजीलैंड की तरफ से दिए गए 201 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम बुरी तरह से फ्लॉप रही और 89 रनों से मैच गंवा बैठी। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 17.1 ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई।

फ्लॉप रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिा की शुरुआत खराब रही और टीम शुरू से ही विकेट गंवाती चली गई। कप्तान एरोन फिंच 13 और डेविड वॉर्नर पांच रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मिडल ऑर्डर बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। मिशेल मार्श भी 16 रन बनाकर टिम साउथी की गेंद पर जेम्स नीशम को कैच थमा बैठे। मार्कस स्टोइनिस 14 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स ने सैंटनर की गेंद पर उन्हें कैच आउट किया।

पावरप्ले में ही दूर हो गया था ऑस्ट्रेलिया से मैच
यह मुकाबला शुरुआती छह ओवरों में ही ऑस्ट्रेलिया से काफी दूर हो गया था। कोई भी टीम जब 200 से अधिक रनों का टारगेट चेज करती है तो पावरप्ले काफी अहम रहता है। ऑस्ट्रेलिया ने पावरप्ले में सिर्फ 37 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। जिसके बाद उनके लिए मैच में वापसी करना लगभग नामुमकिन सा हो गया था। न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सेंटनर ने चार ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट झटके।

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 200 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने फिन एलन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 200 रन बनाए थे। फिन एलन ने 16 गेंदों में 42 रनों की जबरदस्त पारी खेली। जबकि डेवोन कॉनवे ने 58 गेंदों में टीम के लिए सबसे अधिक 92 रन बनाए। कप्तान केन विलियमस ने 23 और जेम्स नीशम ने भी 26 रनों की उपयोगी पारी खेली।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), फिन एलन, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): एरोन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।












Click it and Unblock the Notifications