IND vs PAK: मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, सिर पर गेंद लगने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ दिग्गज खिलाड़ी
भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रविवार (23 अक्टूबर) को वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
T20 World Cup 2022, IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच रविवार (23 अक्टूबर) को वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है। इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज शान मसूद नेट प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शान मसूद को लेकर अभी तक पाकिस्तान की टीम की तरफ से कोई अपडेट नहीं दी गई है।
Recommended Video

शान मसूद के सिर पर लगी गेंद
पत्रकार बोरिया मजूमदार के मुताबिक ट्रेनिंग सेशन के दौरान मोहम्मद नवाज ने एक शॉट मारा और गेंद जाकर सीधे मसूद के सिर पर लग गई। इसके बाद बाएं हाथ का यह बल्लेबाज चोटिल होने के बाद 5-7 मिनट तक जमीन पर लेटा रहा। फिजियो टीम के मैदान पर आने के बाद शान मसूद को नेट्स से निकालकर बाहर ले जाया गया, फिलहाल वह अस्पलाल में भर्ती हैं।

डॉक्टर्स की टीम कर रही है जांच
शान मसूद चोट लगने के तुरंत बाद जमीन पर गिर पड़े थे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें काफी गहरी चोट लगी होगी। डॉक्टर्स की टीम बल्लेबाज की जांच में जुटी हुई है। अस्पताल से उनके हालात को लेकर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। अगर शान मसूद की चोट गहरी होती है तो वह भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से बाहर हो सकते हैं।

मसूद की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
पाकिस्तान टीम की ओर से अब तक शान मसूद ने 12 टी-20 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। इस दौरान उन्होंने 24.56 की औसत से सिर्फ 221 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए फखर जमां टीम के साथ फिट होकर जुड़ चुके हैं। ऐसे में अगर शान मसूद की जगह भारत के खिलाफ उन्हें मौका दिया जा सकता है। भारत-पाकिस्तान मुकताबले का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications