IND vs PAK: कोहली ने तोड़ा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड, 'क्रिकेट के भगवान' भी हुए विराट के मुरीद, कहा- आपने तो...
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई। 160 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 31 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे।
India vs Pakistan, Highlights Virat Kohli breaks Sachin Tendulkar record: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टीम को अकेले दम पर जीत दिलाई। 160 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने महज 31 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या के साथ मिलकर कोहली ने टीम को जीत तक पहुंचाने का अनोखा कारनामा किया। भारतीय टीम की बल्लेबाजी जब बिखरी हुई नजर आ रही थी तब कोहली ने आकर अकेले दम पर मैच का रुख पलट दिया और टीम को हमेशा याद रहने वाली जीत दिला दी।

कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की पारी के दौरान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाबी हासिल की। भारत के लिए वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक बनाने के मामले में कोहली ने सचिन को पछाड़ दिया है। वर्ल्ड कप में कोहली ने अब 24 बार 50 से उससे ज्यादा का बना दिया है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 23 बार यह कारनामा किया था। इस मैच से पहले तक दोनों के नाम वर्ल्ड कप में 23-23 अर्धशतक शामिल थे।

इस मामले में भी निकले सचिन से आगे
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे अधिक प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के मामले में कोहली टॉप पर हैं। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने इससे पहले तीन-तीन दफा पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद यह अवॉर्ड जीतने का कारनामा किया था। लेकिन 23 अक्टूबर को पाकिस्तान को हराने के साथ ही कोहली ने चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया और वह इस मामले में सचिन से आगे निकल गए।

सचिन ने भी की किंग कोहली की तारीफ
विराट कोहली की बेहतरीन पारी से सचिन तेंदुलकर भी प्रभावित हुए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिख कि कोहली यह भले ही आपके करियर की सबसे शानदार पारी है। आपको देखना एक बेहतरीन था, खासतौर पर 19वें ओवर में रऊफ की गेंद पर जब आपने बैक फुट पर जाकर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया, उसकी खुशी शब्दों में नहीं बताई जा सकती। ऐसे ही खेलते रहे।












Click it and Unblock the Notifications