T20 World Cup में टिकटों के सबसे बड़े खरीददार के तौर पर उभरे भारतीय

India vs Paksitan मैच के दौरान रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में मानों नीले रंग का सैलाब उमड़ा होगा जब भारत पाकिस्तान से भिड़ेगा। उस समय भारत में छोटी दीवाली मनाई जाएगी मैदान में दर्शक रोहित एंड कंपनी से धमाकों की उम्मीद में बैठे रहेंगे। पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया से बाहर टूर्नामेंट के टिकटों के सबसे बड़े खरीदार के रूप में भारतीय उभरे हैं।

T20 World Cup 2022 India vs Pakistan

टीओआई के अनुसार टी20 विश्व कप स्थानीय आयोजन समिति के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, "हमने भारतीयों 16,000 टिकट बेचे हैं। यह ऑस्ट्रेलिया के बाहर किसी भी देश के लिए यूके और यूएसए से आगे है।"

बताया जा रहा है कि इस वर्ल्ड कप के 45 मैचों में आठ लाख तक उपस्थिति दर्ज हो सकती है।

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए नियमित टिकट महीनों पहले ही बेचे जा चुके थे और टूर्नामेंट के लिए टिकटों की बिक्री की ज्यादा मांग भारत से आ रही थी।

एक सूत्र ने टीओआई को बताया, "आईसीसी विश्व कप के लिए, हम उम्मीद करते हैं कि भारत से 18-20,000 समर्थक इस महीने और अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे। सबसे बड़ी भीड़ भारत-पाक को लेकर है।"

लोगों के ज्यादा आना का मुख्य कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीधी उड़ान है। पूर्व-कोविड एयर इंडिया द्वारा प्रति सप्ताह आठ उड़ानें थीं और अब यह आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है

वर्ल्ड कप में आज (22 अक्टूबर) से सुपर 12 स्टेज का आगाज होने जा रहा है क्योंकि ग्रुप ए से पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच होगा। दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच पर्थ में होगा।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच की बात करें तो यह 23 अक्टूबर से होने जा रहा है जहां पर रोहित शर्मा और बाबर आजम एक दूसरे के आमने सामने होंगे। ये पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ंत के बाद तीसरा मौका होगा जब दोनों पड़ोसी क्रिकेट के मैदान में साथ उतरेंगे। एशिया कप में दोनों को दो मुकाबले मिले और वहां भारत ने एक मैच जीता और एक हारा।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में मौसम को लेकर भी चिंताएं जताई जा रही हैं क्योंकि बारिश के काफी चांस बताए जा रहे हैं। हालांकि दिन गुजरने के साथ यह चांस प्रतिशत में कम होते जा रहे हैं पर फिर भी मौसम का खेल कल ही पता चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+