केएल राहुल को मिलेगा एक और मौका? साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार 30 अक्टूबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका टीम के साथ खेलेगी जो अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रही है। भारतीय टीम ने भी अभी तक अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। उन्होंने पहले मैच में पाकिस्तान को रोमांचक ढंग से मात दी और दूसरे मैच में नीदरलैंड पर एक अच्छी जीत दर्ज की। टीम इंडिया अगला मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल की ओर बहुत मजबूती से अपने कदम बढ़ाना चाहेगी तो वहीं दक्षिण अफ्रीका के पास ऐसा पेस अटैक है जो पर्थ की तेज और बाउंसी पिच पर भारतीय बल्लेबाजों का इम्तिहान भी ले सकता है।

टॉप तीन बल्लेबाज और सूर्यकुमार यादव

टॉप तीन बल्लेबाज और सूर्यकुमार यादव

टीम इंडिया इस मैच में रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी से एक अच्छी शुरुआत चाहेगी जो अभी तक उनको विश्वकप में नहीं मिली है। पहले मुकाबले में राहुल और रोहित दोनों ही फ्लॉप हो गए थे तो नीदरलैंड के खिलाफ केएल राहुल जल्दी आउट हो गए थे लेकिन रोहित शर्मा ने लड़खड़ाते हुए ही सही, पर एक अर्धशतक बना लिया था जिसका फायदा उनको अब देखने को मिलेगा। राहुल एक क्लास खिलाड़ी हैं जिनकी फॉर्म भले ही खराब है लेकिन उनके पास रोहित और द्रविड़ दोनों की बैक है तो वे इस मुकाबले में खेलते दिख सकते हैं। वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली अपनी फॉर्म के प्रचंड रूप में है। सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर होंगे जो टी-20 फॉर्मेट में इस समय टीम इंडिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं।

कार्तिक को फिनिशिंग करनी चाहिए

कार्तिक को फिनिशिंग करनी चाहिए

इस टीम में नंबर पांच पर हार्दिक पांड्या दिखाई देंगे जिन्होंने फिनिशिंग करने की काबिलियत बहुत ही बेहतरीन लेवल पर दिखाई। हार्दिक अब ताबड़तोड़ अंदाज दिखाने की जगह महेंद्र सिंह धोनी की तरह मैच को आखिर तक ले जाना पसंद करते हैं और कैलकुलेटिव ढंग से अपने शॉट का चयन करते हैं। तो वही नंबर 6 पर दिनेश कार्तिक होंगे जिनको अभी तक इस वर्ल्ड कप में बहुत ज्यादा बल्लेबाजी करने के मौके नहीं मिले लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनको मैच फिनिश करना चाहिए था ना कि रविचंद्रन अश्विन को। यह बात कार्तिक के जेहन में होनी चाहिए।

दोनों ही टीमें काफी संतुलित दिखाई देती है

दोनों ही टीमें काफी संतुलित दिखाई देती है

नंबर 7 पर ऑलराउंडर अक्षर पटेल हो सकते हैं जिन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ बढ़िया गेंदबाजी की थी। वे ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। नंबर 8 पर एक अच्छे ऑलराउंड पैकेज आर अश्विन होंगे। फिर भुवी होंगे जिन्होंने अपने शुरुआती ओवरों में काफी प्रभावित किया है तो वही नंबर 10 पर अर्शदीप सिंह होंगे जो बाएं हाथ की नई सनसनी बन कर उभरे हैं फिर मोहम्मद शमी अपना अनुभव और तेजी लेकर आएंगे और उनको यहां जो उछाल मिल सकता है वह भारत को काफी फायदा देगा। अभी तक दोनों ही टीमें काफी संतुलित दिखाई देती है।

कौन जीत सकता है मुकाबला

कौन जीत सकता है मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ अपनी ताकत दिखाई लेकिन वे भारत को हराने का लक्ष्य लेकर उतरेंगे क्योंकि उसके बाद ही उनकी गाड़ी टॉप गियर में आ पाई की। लेकिन अगर मैच के विजेता पर दांव लगाने की बात करें तो टीम इंडिया अभी भी थोड़ी आगे दिखाई देती है क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जितना कड़ा मुकाबला खेला है उससे वह मानसिक तौर पर उतनी ही मजबूत हुए हैं।

संभावित प्लेइंग 11- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+