T20 World cup 2022: गौतम गंभीर की प्लेइंग XI में मोहम्मद शमी को मिली जगह, पंत को रखा कार्तिक से ऊपर
T20 world cup 2022 का सुपर 12 राउंड कल से शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस राउंड में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को है। इस महामुकाबले से पहले क्रिकेट के तमाम दिग्गज खिलाड़ी कई तरह की भविष्यवाणी कर रहे हैं और इस हाईवोल्टेज मैच को लेकर अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन भी चुन रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने टीम इंडिया की एक आइडियल प्लेइंग इलेवन सेलेक्ट की है।

गंभीर की टीम में शमी और भुवनेश्वर
गौतम गंभीर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट मोहम्मद शमी को शामिल किया है। गंभीर ने शमी को भुवनेश्वर कुमार की जगह प्रमुख गेंदबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को लेकर सबसे बड़ा मसला है। गंभीर ने इस मसले को हल करते हुए पंत को कार्तिक से उपर रखा है।
तीन गेंदबाजों के साथ उतरे टीम इंडिया- गंभीर
गौतम गंभीर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा है, "मेरे विचार में भारतीय टीम को 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए। प्रमुख गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर की जगह शमी को मौका मिलना चाहिए। साथ ही अर्शदीप सिंह और हर्षल पटेल दो अन्य गेंदबाज रहें। इसके अलावा चौथे गेंदबाज की भूमिका हार्दिक पांड्या निभाएं।" गंभीर ने हालांकि शमी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि शमी ने ऑस्ट्रेलिा के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की थी।
कार्तिक की जगह पंत को मिले मौका
गौतम गंभीर ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दिनेश कार्तिक की जगह ऋषभ पंत को चुना है। गंभीर का मानना है कि पंत का खेलना टीम में अधिक महत्वपूर्ण है। गंभीर ने कहा कि आप सिर्फ 10 गेंद खेलने के लिए बल्लेबाज नहीं चुनते हैं। आप एक बल्लेबाज चुनते हैं जो लंबे समय तक बल्लेबाजी कर सकता है और कार्तिक को टीम में वो भूमिका नहीं दी गई है। गंभीर ने कहा कि कार्तिक डेथ ओवर्स में केवल 3 या 4 ओवर खेलने के लिए आते हैं, सोचिए अगर भारत जल्दी विकेट खो देता है तो उस वक्त में पंत की ही जरूरत पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications