'आंखों पर सूजन, नाक पर बैंडेज...', क्या कोहली को लगी चोट? क्या है वायरल फोटो का सच

Virat Kohli Injury: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली की एक तस्वीर ने लोगों को काफी परेशान कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें कोहली काफी चोटिल दिख रहे हैं, उनकी आंखे सूजी हुई है उनके नाक पर बैंडेज लगा है।

Virat Kohli

जिसकी वजह उनके फैंस भयभीत हो गए हैं,खास बात ये है कि ये तस्वीर खुद कोहली ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर की थी लेकिन अब ये तस्वीर वहां से हटा दी गई है।

कोहली को कुछ नहीं हुआ है, वो ठीक हैं

इस तस्वीर को देखने के बाद लोग काफी दुखी और परेशान हैं तो आपको बता दें कि कोहली को कुछ नहीं हुआ है , ये तस्वीरपेड पार्टनरशिप के तहत लगाई गई थी। कोहली को चोट नहीं लगी थी बल्कि वो सब मेकअप था और वो फोटो भी एक एड शूट का हिस्सा था।

कोहली की हेल्थ को लेकर बिल्कुल भी परेशान ना हों

तो इसलिए दोस्तों आप कोहली की हेल्थ को लेकर बिल्कुल भी परेशान ना हों, वो पूरी तरह से फिट एंड फाइन हैं।मालूम हो कि विश्वकप के बाद से कोहली इन दिनों रेस्ट पर हैं और अपने ब्रांड्स को टाइम दे रहे हैं।

विश्नकप में वनडे करियर का 50वां शतक जड़ा

टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले कोहली ने विश्वकप 2023 में अपने वनडे करियर का 50वां शतक जड़ा था और उन्होंने गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज

वो अब दुनिया के वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के बदौलत विराट कोहली ने विषश्वकप के 11 मुकाबलों में 765 रन बनाए थे और इसी वजह से वो 'प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट' भी चुने गए थे।

कोहली ने तीसरा स्थान हासिल किया

हाल ही में आईसीसी ने एकदिवसीय रैंकिंग जारी की थी, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तीसरा स्थान हासिल किया था। वर्ल्ड कप से पहले 5 अक्टूबर को कोहली इस लिस्ट में नंबर 9 पर थे।टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद वो नंबर 3 पर आ गए हैं।

'वो रनों का भूखा है, उसके अंदर अभी बहुत क्रिकेट बाकी है'

कोहली के बारे में सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि 'वो रनों का भूखा है, उसके अंदर अभी भी बहुत सारी क्रिकेट बाकी है, मुझे खुशी इस बात की है कि मेरी रिकॉर्ड एक इंडियन ने तोड़ा और वो भारतीय मेरा फेवरेट कोहली है। वो अमेजिंग हैं, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम ही है।'

Virat Kohli

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+