सूर्यकुमार यादव की रेड बॉल क्रिकेट में वापसी मुश्किल, बड़ी वजह से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में शायद नहीं होंगे

Suryakumar Yadav: टी20 प्रारूप में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर से रेड बॉल क्रिकेट में वापसी करने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन उनकी कोशिश को एक बड़ा झटका लगा है। वह दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार थे लेकिन अब पहले राउंड में ऐसा नहीं हो पाएगा और इसके पीछे कारण भी है।

सूर्या 5 सितंबर से अनंतपुर में इंडिया सी के खिलाफ इंडिया डी के लिए खेलने वाले थे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के सूत्रों ने उनकी अनुपलब्धता की पुष्टि की। टखने की चोट और स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में इस साल वह दूसरी बार रिहैब से गुजर रहे हैं। चोट के कारण सूर्यकुमार यादव नहीं खेलेंगे।

suryakumar yadav

चोट के कारण वह मुंबई और तमिलनाडु के बीच बुची बाबू टूर्नामेंट के आखिरी दिन बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए थे। अब सवाल यह भी है कि क्या सूर्यकुमार यादव बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेलने के लिए टीम इंडिया में चुने जाएंगे।

इसका जवाब फ़िलहाल के लिए ना हो सकता है। उनका चयन अब संशय की स्थिति में है। बांग्लादेश के बाद भारत दौरे पर कीवी टीम भी आने वाली है। वहां भी सूर्या का खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। वह अब तक केवल एक टेस्ट मैच खेल पाए हैं, जिसमें पिछले साल फरवरी में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ अपनी एकमात्र पारी में आठ रन बनाए थे।

भारत की टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार को वनडे विश्व कप में उनके प्रदर्शन के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले उल्लेख किया था कि भारतीय चयनकर्ताओं ने लंबी अवधि के प्रारूपों के लिए सूर्यकुमार पर विचार नहीं किया है।

अब देखना यह है कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में किन चेहरों को जगह मिलेगी और सूर्यकुमार यादव का भविष्य क्या होगा। चोट की स्थिति में उनको टीम में नहीं रखा जाएगा। इसके अलावा रेड बॉल क्रिकेट में बिना घरेलू क्रिकेट खेले उनके नाम पर विचार शायद ही किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+