ICC Rankings: आईसीसी रैंकिंग में सूर्यकुमार टी-20 में नंबर-1, जानें टेस्ट-वनडे में कौन
ICC Rankings, Suryakumar Yadav Shubman Gill and Rohit Sharma: खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आईसीसी रैंकिंग निकालने का काम करती है। टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट के लिए आईसीसी की तरफ से रैंकिंग जारी किया जाता है। भारतीय खिलाड़ियों का आईसीसी रैंकिंग में हमेशा से ही जलवा रहा है। मौजूदा समय में भी भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो तीनों ही फॉर्मेट में अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग खिलाड़ी हैं।
टी-20 में सूर्यकुमार का जलवा: टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव नंबर वन पर बने हुए हैं। 889 प्वाइंट्स के साथ सूर्य़कुमार यादव नंबर के पोजिशन पर हैं। जबकि दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 811 प्वाइंट के साथ मौजूद हैं। वहीं नंबर तीन पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 756 अंकों के साथ हैं।

वनडे में गिल ने जीता दिल: भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल वनडे रैंकिंग में नंबर चार की पोजिशन पर हैं। शुभमन गिल 743 अंकों के साथ नंबर चार के स्थान पर है। जबकि वनडे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम 880 अंकों के साथ नंबर एक पर बने हुए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन 777 प्वाइंट के साथ हैं। तीसरे नंबर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक का नाम है। इमाम उल हक के पास 752 प्वाइंट्स है।
टेस्ट में कौन है बेस्ट: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान 883 प्वाइंट्स के साथ टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन की पोजिशन पर मौजूद है। जो रूट 859 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो 759 अंकों के साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नंबर 10 पर मौजूद हैं। वहीं 743 अंकों के साथ ऋषभ पंच 12वें नंबर पर स्थित हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ इस लिस्ट में दूसरे वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम तीसरे नंबर पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications