IND vs SA: जीत के साथ ही सूर्यकुमार यादव बने नंबर वन, तोड़ डाला शिखर धवन का ये बड़ा रिकार्ड
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से लगातार बल्ले से रन बना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 8वां अर्धशतक लगाया।
नई दिल्ली, 28 सितंबर। टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से लगातार बल्ले से रन बना रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 8वां अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे।
Recommended Video

सूर्यकुमार यादव ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्यकुमार यादव भारत की ओर से साल 2022 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस साल अब तक 732 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव ने शिखऱ धवन को पछाड़कर यह मुकाम हासिल किया।

पहले मैच में बेदम नजर आई अफ्रीकी टीम
भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम को पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज इस मैच में रन बनाने में बुरी तरह से फेल रहे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से स्पिन गेंदबाज केशव महराज ने 41 रन बनाकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। जिसके बाद गेंदबाजों ने भी दम दिखाया।

भारत ने 8 विकेट से जीता मैच
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले टी-20 मैच में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की। केएल राहुल और सूर्य कुमार यादव ने 107 रनों का पीछा करते हुए शषानदार अर्धशतक लगाया। केएल राहुल ने छक्का जड़कर टीम को जीत दिलाने के साथ-साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। वह नाबाद 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुकाबले में बल्ले से फ्लॉप रहे।












Click it and Unblock the Notifications