BCCI के केंद्रीय अनुबंध से बाहर हो सकते हैं रहाणे और ईशांत, सूर्यकुमार और पांड्या को किया जा सकता है शामिल
सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल को इस कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोट किए जाने की संभावना है। वहीं अंजिक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता किया जा सकता है।

BCCI Central Contract New List भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) जल्द ही अपने केंद्रीय अनुबंध की सूची को जारी करेगा। इस कॉन्ट्रैक्ट में कई युवा खिलाड़ियों को प्रमोट किए जाने की संभावना पहले से लगाई जा रही है। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या और शुभमन गिल को इस कॉन्ट्रैक्ट में प्रमोट किए जाने की संभावना है। वहीं अंजिक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता किया जा सकता है।
आपको बता दें कि रिद्धिमान साहा, ईशांत शर्मा और अजिंक्य रहाणे लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। इसकी वजह कुछ तो इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन है और कुछ इनकी उम्र भी। ऐसे में बोर्ड भी इन खिलाड़ियों की जगह नए और युवा प्लेयरों को अपने कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर सकता है। बता दें कि बोर्ड जनवरी से अप्रैल के बीच में हर साल सालाना केंद्रीय अनुबंध की घोषणा करता है। इस बार यह फैसला 21 दिसंबर को बोर्ड्स अपेक्स काउंसिल की बैठक में लिया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट के स्टार हैं यह तीनों खिलाड़ी
- सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट में इस वक्त चमकते हुए सितारे हैं। सूर्यकुमार यादव की बात करें तो टी20 विश्व कप से उन्होंने टी20 क्रिकेट में तहलका मचाया है, उसे पूरी दुनिया ने देखा है। सूर्यकुमार यादव टी20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहे थे।
- वहीं हार्दिक पांड्या को टी20 टीम का नया कप्तान घोषित किया जा सकता है। टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हुई हार के बाद से रोहित की जगह पांड्या को कप्तान बनाने की चर्चा तेजी से चल रही है।
- इसके अलावा शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट में काफी अच्छा कर रहे हैं। इन तीन खिलाड़ियों के अलावा ईशन किशन को भी इस केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications