ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली बनाएंगे सबसे ज्यादा रन? 51वें वनडे शतक को लेकर सुरेश रैना ने किया बड़ा दावा
India vs Australia World Cup 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया 19 नवंबर को आईसीसी वर्ड कप 2023 के फाइनल में जब आमने-सामने होंगे, तब फैंस की नजर अपने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली पर होगी, क्योंकि कोहली अपने करियर की दूसरी ट्रॉफी उठाने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। इस बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना को पूरी उम्मीद है कि फाइनल में कोहली अपना 51वां शतक पूरा कर लेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51वां शतक ठोकेंगे कोहली?
सुरेश रैना ने रेवस्पोर्ट्ज़ के साथ बीतचीत में बताया कि, 'विराट कोहली एक बड़े खिलाड़ी हैं और उन्होंने हमेशा बड़े मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। उन्होंने सेमीफाइनल में अपना 50वां शतक लगाया और हम उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में अपना 51वां शतक लगाते हुए देख सकते हैं। उन्हें आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेलना पसंद है। कोहली के नाम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ वनडे शतक दर्ज हैं। मुझे यकीन है कि वह मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।'

मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को लेकर क्या बोले रैना
रैना ने मोहम्मद शमी के गेंदबाजी प्रदर्शन पर भी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि, 'मोहम्मद शमी शानदार रहे हैं। वह लगातार स्टंप्स को निशाना बना रहे हैं, और ऐसी गेंदें फेंक रहे हैं जिन्हें खेला नहीं जा सकता। उनके पास परफेक्ट सीम पोजिशन है।' जैसे ही कोई बाएं हाथ का बल्लेबाज आता है, शमी राउंड द विकेट से गेंदबाजी करते हैं। शमी की सफलता का श्रेय रोहित शर्मा को भी जाता है। उन्होंने अपने तेज गेंदबाज को अटैकिंग फील्ड प्लेसमेंट दिया है।'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली ने 48 मैचों की 46 पारियों में 53.79 की औसत और 94.21 की स्ट्राइक रेट से 2,313 रन बनाए हैं। उन्होंने आठ शतक और 13 अर्धशतक बनाए हैं, जिसमें 123 रन उनका सर्वोच्च स्कोर है।आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली जिस शानदार फॉर्म में हैं, उसे देखते हुए विराट कोहली को नजरअंदाज करना मुश्किल होगा। दाएं हाथ का बल्लेबाज लगातार रन बना रहा है, उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 10 मैचों में 711 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications