क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा को वनडे से ले लेना चाहिए संन्यास? सुरेश रैना ने कर दिया साफ
Suresh Raina on India batting order: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर इन दिनों चर्चाओं का माहौल गर्म है। अब टीम इंडिया को लेकर पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने बड़ा बयान दिया है। रैना का मानना है कि वनडे क्रिकेट में भारत के पास फिलहाल भरोसेमंद नंबर 1 और नंबर 3 बल्लेबाज नहीं हैं, खासकर जब बात चेज़ की आती है। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का अनुभव इस समय टीम के लिए बेहद जरूरी है।
रोहित-कोहली पर बोले रैना (Suresh Raina on India batting order)
रैना ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिलहाल भारत के पास ऐसा कोई स्थायी खिलाड़ी नहीं है जिस पर नंबर 1 और नंबर 3 पोजीशन के लिए पूरा भरोसा किया जा सके। खासकर रन चेज़ में इन दोनों पोजीशंस का रोल बहुत अहम होता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली का अनुभव टीम को मुश्किल हालात से निकालने में मदद करता है। जिससे बाकी खिलाड़ियों का काम आसान हो जाता है।

सीनियर खिलाड़ियों का टीम में होना जरूरी
पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने आगे कहा कि सीनियर खिलाड़ियों का जूनियर्स के साथ जुड़ाव जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीनियर्स का मौजूद रहना और उनका एक्सपीरियंस शेयर करना बेहद जरूरी है। उन्होंने टीम को चैंपियंस ट्रॉफी (CT) और वर्ल्ड कप (WC) जिताया है, ऐसे में उनकी गाइडेंस से टीम को बड़ा फायदा मिल सकता है। बड़े टूर्नामेंट में टीम को अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत पड़ती है।
एशिया कप और वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी टीम
रैना की ये टिप्पणी उस समय आई है जब टीम इंडिया आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटी है। ऐसे में रोहित-विराट की भूमिका और भी अहम हो जाती है क्योंकि भारत के पास अभी स्थायी ओपनिंग पार्टनर और नंबर 3 पर भरोसेमंद खिलाड़ी की कमी नजर आ रही है। एशिया कप टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, लिहाजा इसमें रोहित शर्माऔर विराट कोहली नजर नहीं आएंगे। लेकिन वनडे सीरीज और वनडे वर्ल्ड कप में इन दोनों खिलाड़ियों का रोल बेहद अहम माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications