सुरेश रैना ने कर दी भविष्यवाणी, टीम इंडिया एशिया कप और वर्ल्ड कप दोनों जीतेगी

Suresh Raina on World Cup: साल 2011 में टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। इसमें सुरेश रैना भी शामिल थे। धोनी की कप्तानी में भारत ने कप उठाया था। इस बार फिर से भारत में ही वर्ल्ड कप होना है। रैना ने टीम इंडिया के दो ट्रम्प कार्ड का नाम बताया है। इसके अलावा वर्ल्ड कप की फेवरेट टीमों का जिक्र भी किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार रैना का मानना है कि भारतीय टीम की गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव वर्ल्ड कप में अहम नाम साबित होंगे। दोनों ही क्षमता और फॉर्म को देखते हुए रैना ने यह बात कही है। इसके अलावा उन्होंने पांच दावेदार टीमों का जिक्र किया।

suresh raina

रैना का मानना है कि इस वर्ल्ड कप में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान मजबूत दावेदार हैं। इसके अलावा रैना को भरोसा है कि टीम इंडिया मौजूदा एशिया कप में फाइनल मैच जीतने के अलावा वर्ल्ड कप में भी जीत हासिल करने वाली है।

सुरेश रैना ने कहा कि वर्ल्ड कप और एशिया कप दोनों जीतना शानदार रहेगा। पिछली बार हमने वर्ल्ड कप इंडिया में होस्ट किया था। हमने इसमें जीत दर्ज की थी, उम्मीद है कि फिर से टीम इंडिया जीतेगी। रोहित शर्मा और टीम को मैदान पर जाकर खुद को एक्सप्रेस करना है।

गौरतलब है कि एशिया कप में खेलने के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में खेलना है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। वर्ल्ड कप में भी इन दोनों टीमों के बीच मैच 8 अक्टूबर को होगा। भारतीय टीम का यह पहला मुकाबला होगा।

पिछली बार जब भारत में वर्ल्ड कप हुआ था, उस समय धोनी टीम के कप्तान थे। इस बार रोहित शर्मा के हाथों में टीम की कमान रहेगी। देखना होगा कि घरेलू फैन्स के सामने भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहेगा। भारतीय टीम काफी संतुलित दिख रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+