IPL 2023: विलियमसन के बाद यह खिलाड़ी बन सकता है SRH का कप्तान, ऑक्शन में बरसेगा पैसा
IPL Auction, Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2023 की नीलामी में अपने नए कप्तान की तलाश होगी। ऐसे में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने टीम को बड़ी सलाह दी है।

IPL Auction, Sunrisers Hyderabad: आईपीएल ऑक्शन में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। इस बार नीलामी में कुछ बड़े नाम होंगे जिस पर सभी टीमों की नजरें होंगी। भारतीय खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल पर अधिकतर फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी। ऑक्शन से पहले मयंक अग्रवाल पंजाब किंग्स की टीम ने रिलीज कर दिया था।

हैदराबाद में शामिल हो सकते हैं मयंक
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियमसन को रिलीज कर दिया है। केन विलियमसन की जगह मयंक अग्रवाल पर टीम दांव लगा सकती है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भरोसा जताया है कि सनराइजर्स हैदराबाद मयंक अग्रवाल को खरीदने की कोशिश करेगी। पठान के मुताबिक नीलामी में हैदराबाद को अपना नया कप्तान खोजना है। जिसके लिए मयंक अग्रवाल सही साबित होंगे।

मयंक को खरीदना चाहेगी हैदराबाद
इरफान पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के शो गेम प्लान में बताय़ा कि मयंक अग्रवाल हैदराबाद के लिए सही खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। मयंक को आईपीएल 2022 के लिए पंजाब किंग्स ने 12 करोड़ में रिटेन करते हुए टीम का कप्तान बनाया था। लेकिन मयंक पंजाब के लिए कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। ऐसे में अब नीलामी में एक बार फिर उन पर टीमें बड़ी बोली लगा सकती हैं।

बतौर कप्तान कमाल सकते हैं मयंक अग्रवाल
पिछले सीजन मयंक अग्रवाल ने 13 मैचों में 16.33 की औसत से सिर्फ 196 रन बनाए। बतौर कप्तान बल्ले से वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके। पिछले सीजन हैदराबाद और पंजाब दोनों ही आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थीं। हैदराबाद 12 अंकों के साथ आठवें और पंजाब 14 अंकों के साथ छठे स्थान पर रहा था। पंजाब की टीम ने नीलामी से पहले ही शिखर धवन को अपना नया कप्तान घोषित कर दिया है, जबकि हैदराबाद को अभी भी अपने कप्तान की तलाश है। सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन को भी रिलीज कर दिया है, लिहाजा उन पर भी कई फ्रेंचाइजियों की नजरें रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications