CSK vs SRH: कप्तानी में लौटे धोनी पर नहीं जीता टॉस, दो बदलाव के साथ उतरी चेन्नई

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 46वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर खराब लय से गुजर रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिये अब तक का यह सीजन कुछ खास नहीं गुजरा है, जिसमें उसने 8 मैच खेलकर सिर्फ 2 में ही जीत हासिल की है, वहीं पर हैदराबाद की टीम ने पहले दो मैचों में हार का सामना करने के जबरदस्त तरीके से वापसी की है और 8 में से 5 मैचों में जीत हासिल कर चौथे पायदान पर कब्जा जमाया है।

IPL 2022

वहीं सीएसके की टीम ने बचे हुए 6 मैचों में जीत हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये शनिवार को बड़ा डिसिजन लिया और सीजन के आगाज से पहले कप्तान बनाये गये रविंद्र जडेजा से टीम की कमान लेकर फिर से धोनी को कप्तानी सौंपने का काम किया है। ऐसे में सीएसके की टीम जहां जीत की राह पर वापसी करने की ओर देख रही है तो वहीं पर हैदराबाद की टीम अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

और पढ़ें: गुजरात को फिर मैच जिताने के बाद तेवतिया ने खोला राज, बताया कैसे बनते हैं चेज में इतने सफल बल्लेबाज

Recommended Video

    IPL 2022: CSK vs SRH, धोनी को फिर मिली टीम की कमान, क्या जीत दिला पाएंगे कप्तान | वनइंडिया हिंदी

    एमसीए के मैदान की बात करें तो यहां पर एक बार फिर से लो स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिल सकता है, ज्यादा ओस नहीं आने की वजह से यहां पर टीमें पहले बल्लेबाजी करने में झिझकती नहीं हैं। हालांकि इस मैच में पिच पर घास नहीं है तो यहां पर स्पॉन्जि उछाल नहीं होगी और स्पिनर्स को भी मदद मिलने की कम ही उम्मीद है। इसी को देखते हुए जब कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता तो पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई के खिलाफ इस मैच में हैदराबाद की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है।

    वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दो बदलाव किये हैं और शिवम दुबे और ड्वेन ब्रावो को बाहर बिठा कर उनकी जगह डेवॉन कॉन्वे और सिमरजीत सिंह को प्लेइंग 11 में खेलने का मौका दिया है।

    और पढ़ें: पुजारा ने काउंटी चैम्पियनशिप में दोहराया 28 साल पुराना कारनामा, अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी की

    सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI: केन विलियमसन (C), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मार्को जानसेन, उमरान मलिक।

    चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI: रॉबिन उथप्पा, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, अंबाती रायुडू, सिमरजीत सिंह, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), ड्वेन प्रिटोरियस, डेवॉन कॉन्वे, मुकेश चौधरी, महेश तीक्ष्णा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+