CSK vs SRH : धोनी की कप्तानी में चेन्नई का धमाल, गायकवाड़-डेविड काॅनवे ने उड़ाए छक्के
पुणे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 46वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 2 विकेट के नुकसान पर 203 रनों का लक्ष्य रखा। इस मुकाबले में रविंद्र जडेजा की जगह महेंद्र सिंह धोनी बताैर कप्तान उतरे। हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टाॅस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। चेन्नई ने हैदराबाद के इस फैसले को गलत साबिक कर दिया क्योंकि उनकी ओपनिंग जोड़ी रुतुराज गायकवाड़ और डेवन काॅनवे ने चाैकों-छक्कों की बरसात कर बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

ओपनिंग करने आए रुतुराज और काॅनवे ने पहले विकेट के लिए 17.5 ओवर में 182 रनों की रिकाॅर्ड साझेदारी की। यह इस सीजन की पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। साथ ही आईपीएल के इतिहास में चेन्नई की ओर से भी पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी रही। इस जोड़ी ने शेन वॉटसन और फॉफ डुप्लेसिस को पछाड़ा है, जिन्होंने 2020 में पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 181 रनों की साझेदारी की थी।
यह भी पढ़ें- करीब जाकर मिली हार से परेशान हुए ऋषभ पंत, बताया कहां हो रही है गलती
रुतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों में 99 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चाैके व इतने ही छक्के शामिल रहे। वह शतक के करीब थे, लेकिन 18वें ओवर की 5वीं गेंद पर वह टी नटराजन की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार को कैच दे बैठे। वहीं काॅनवे ने 55 गेंदों में नाबाद 84 रन बनाए, जिसमें 8 चाैके व 4 छक्के शामि रहे। धोनी इस बार तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। वह 7 गेंदों में 8 रन बना सके। रविंद्र जडेजा 1 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से नटराजन ने 42 रन देकर 2 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications