करीब जाकर मिली हार से परेशान हुए ऋषभ पंत, बताया कहां हो रही है गलती

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 45वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर अंतिम पलों में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स से मिले 196 रनों के जवाब में दिल्ली टीम 7 विकेट खोकर 189 रन बनाकर 6 रनों से मैच हार गई। इस हार के साथ दिल्ली की प्लेऑफ में जाने की मुश्किलें भी बढ़ी हैं, क्योंकि यह उसकी 9 मैचों में 5वीं हार रही। वहीं लखनऊ की 10 मैचों में 7वीं जीत रही। वहीं दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने हार का कारण बताते हुए बताया कि कहां सुधार करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें- डेल स्टेन की भविष्यवाणी- ये खिलाड़ी बनाएगा भारत की T20 टीम में जगह

दिया ये बयान

दिया ये बयान

मैच के बाद बयान देते हुए पंत ने कहा, ''मुझे लगता है कि यह एक मुश्किल हार रही है, लेकिन हमें करीबी मैच जीतना शुरू करना होगा। हम कुछ मैचों को जीतने के लिए करीब आए, लेकिन हम इसे हार रहे हैं।'' एक समय था जब लखनऊ की टीम 200 के पार जाती दिख रही थी, लेकिन दिल्ली के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में वापसी की। पंत ने कहा, ''खुशी है कि गेंदबाजों ने बीच में मैच वापस खींच लिया। लेकिन इस तरह के विकेटों पर जब गेंदबाजों ने मदद का हाथ बढ़ाया तो हमें बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। मिचेल मार्श जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे, उसे देखकर वाकई अच्छा लगा। लेकिन बल्लेबाजी करते समय हमें उन 30, 40 को बड़े स्कोर में बदलना शुरू करना होगा। उम्मीद है कि हम आगे जाकर नतीजे पलट सकते हैं। एक टीम के रूप में बहुत सारी सकारात्मकताएं हैं और चर्चा करने के लिए बहुत कुछ नहीं है लेकिन हम अगले मैच में खुद को सुधारना चाहेंगे।''

पंत ने टीम की ओर से बनाए सर्वाधिक रन

पंत ने टीम की ओर से बनाए सर्वाधिक रन

मैच की बात करें तो लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिए कप्तान ऋषभ पंत ने ने 30 गेंदों में 44 रन बनाए। इसमें 1 छक्का और 7 चौके शामिल थे। वहीं अक्षर पटेल ने नाबाद 42 रन बनाए। साथ ही मिशेल मार्श ने 37 और रोवमैन पॉवेल ने 35 रनों का योगदान दिया। कुलदीप यादव 16 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहसिन खान ने 4 ओवर में 16 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें मैच ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। उनके अलावा दुष्मंत चमीरा, रवि बिश्नोई और कृष्णप्पा गोथम ने एक-एक विकेट लिया।

राहुल ने भी अर्धशतक लगाया

राहुल ने भी अर्धशतक लगाया

इससे पहले लखनऊ के लिए कप्तान केएल राहुल ने 51 गेंदों में सर्वाधिक 77 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के भी लगाए। दीपक हुड्डा ने भी 34 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। वहीं क्विंटन डी कॉक (23) और मार्कस स्टोयनिस (नाबाद 17) ने भी योगदान दिया। दिल्ली की ओर से गेंदबाजी करने वाले शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 40 रन देकर 3 विकेट लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+