पहले ही तय कर ली थी हार? कोहली की इस गलती पर भड़के सुनील गावस्कर

नई दिल्ली। भारत के पास माैका था कि साउथ अफ्रीका में पहली बार कोई टेस्ट सीरीज जीती जाए। जिस तरीके से टीम ने सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज की थी, उससे तो उम्मीदें चरम पर थीं। लेकिन आखिरी दो मैचों में कई गलतियां हुईं, जिससे भारत को सीरीज गंवानी पड़ी। वहीं पूर्व महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर केपटाउन के न्यूलैंड्स में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद भारत की रणनीति से खुश नहीं थे। उनका कहना था कि आखिरी समय भारत ने ऐसा खेल दिखाया जैसे मानो पहले ही हार मान ली हो।
साउथ अफ्रीका ने निर्णायक मैच जीतने के लिए 212 रन के लक्ष्य का पीछा किया और तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। साउथ अफ्रीका को लंच में जीत के लिए केवल 41 रनों की जरूरत थी और उसके तीन विकेट गिर चुके थे। दूसरे सत्र में, अफ्रीकी बल्लेबाजों ने बड़ी आसानी से भारतीय गेंदबाजों को धोया और सिर्फ 8.3 ओवर में बचे रनों का पीछा कर लिया। कोहली ने दूसरे सत्र में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी या शार्दुल ठाकुर का इस्तेमाल नहीं किया, जिसने गावस्कर को चौंका दिया।

बताई ये गलती
गावस्कर ने कमेंट्री के दाैरान कहा, "यह मेरे लिए एक चाैंकाने वाला फैसला था कि शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह लंच के बाद गेंदबाजी क्यों नहीं करते दिखे। यह लगभग ऐसा था जैसे मानो भारत ने तय कर लिया था कि वे इसे जीतने नहीं जा रहे हैं।" कोहली ने दूसरे सत्र में उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन का ज्यादा इस्तेमाल किया था, जिनका टेम्बा बावुमा और रस्सी वैन डेर डूसन ने बिना किसी कठिनाई के सामना कर मैच खत्म कर दिया। गावस्कर ने फील्ड प्लेसमेंट पर भी सवाल किए जब अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे। गावस्कर ने कहा, "अश्विन के लिए फील्ड प्लेसमेंट सही नहीं था। सिंगल रन आसानी से जा रहे थे। पांच फील्डर डीप में थे। कप्तान को बल्लेबाजों को यह दिखाने का मौका देना चाहिए कि उन्हें आउट करने के लिए हमारे पास अभी भी माैका है।"

अफ्रीकी बल्लेबाजों को दिया श्रेय
गावस्कर ने हालांकि साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को श्रेय देना भी जरूरी समझा। यह लगातार दूसरी बार था जब उन्होंने चौथी पारी में बिना पसीना बहाए 200 से अधिक के स्कोर का पीछा किया। उन्होंने कहा, "पिच बल्लेबाजी के लिए सबसे अच्छी नहीं थी लेकिन साउथ अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग में जो खेल दिखाया, फिर इस टेस्ट में भी जिस तरीके से लक्ष्य का पीछा किया वो काबीलेतारीफ है। इससे टीम के चरित्र का पता चलता है।" बता दें कि कीगन पीटरसन स्टार ऑफ द मैच रहे। युवा दाएं हाथ के बल्लेबाज ने मैच की दोनों पारियों में महत्वपूर्ण अर्द्धशतक बनाए।

कोहली ने इसे बताया गलती
वहीं सीरीज गंवाने को लेकर बयान देते हुए कोहली का मानना है कि ना सिर्फ बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया, बल्कि गेंदबाजों ने भी निराश किया है। कोहली ने कहा कि बल्लेबाजी निश्चित रूप से देखने लायक है। हम कोई बहाना भी नहीं बना सकते। हमारा प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। हमने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन ऐसा नहीं कि हम साउथ अफ्रीका में भी सफलता हो जाएंगे। मयंक का फंसना और फिर इस खेल में ऋषभ की पारी, ये कुछ सकारात्मक बातें हैं जिन्हें हम घर ले जा सकते हैं। सेंचुरियन में हमारी जीत खास थी।''
-
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications