'अगले 78 हजार सालों तक भी तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा', पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा सुनील गावस्‍कर का गुस्‍सा

Sunil Gavaskar on Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले को लेकर क्रिकेट जगत से भी लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही है। भारत के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान सुनील गावस्कर ने अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आतंकवादी को मुंहतोड़ जबाव देने का काम किया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछते हुए 26 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में अधिकांश पर्यटक थे, जिसके बाद से ही देशभर में आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

सुनील गावस्कर ने उठाया सवाल (Sunil Gavaskar on Pahalgam Attack)

इस घटना के बाद सुनील गावस्कर ने सवाल उठाया कि आतंकवादी और उनके समर्थक ऐसे हमलों से आखिर क्या हासिल करते हैं। यह सवाल न सिर्फ एक विचारणीय बिंदु है, बल्कि यह भी बताता है कि आतंकवाद का कोई सटीक उद्देश्य नहीं होता। सिवाय निर्दोष लोगों की जान लेने और समाज में भय फैलाने के अलावा ऐसे हमलों का कोई मकसद नहीं होता है।

Sunil Gavaskar 1

हमले के खिलाफ एक्शन उठाने की मांग

यह हमला साल 2019 के पुलवामा हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हुआ सबसे भीषण हमला माना जा रहा है। इससे साफ पताचलता है कि आतंकवादियों की नफरत और हिंसा की कोई सीमा नहीं होती। ऐसे हमले सिर्फ सुरक्षा बलों या सरकार को चुनौती नहीं देते, बल्कि यह पूरे समाज के लिए एक खतरा है। लिहाजा पूरा देश भारत सरकार से इस हमले पर सख्त कम उठाने की मांग कर रहा है।

'अगले 78 हजार सालों तक भी तुम्हें कुछ नहीं मिलेगा'

गावस्कर ने राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच से पहले उन परिवारों के प्रति संवेदना और शांति की अपील की। जिन्होंने हाल ही में अपने प्रियजनों को खो दिया है। वे उन लोगों से सवाल कर रहे हैं जो हिंसा या संघर्ष में शामिल हैं कि आखिर उन्हें इससे क्या हासिल हुआ है। उनका यह कहना कि पिछले 78 वर्षों में कोई भी ज़मीन नहीं बदली और अगले 78,000 वर्षों में भी कुछ नहीं बदलेगा।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी इस हमले की निंदा की है। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक X अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा कि हम पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के साथ एकजुटता में खड़े हैं। इस बर्बर हमले में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके लिए हमारी प्रार्थनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+