वेस्टइंडीज से मिली हार को लेकर गावस्कर ने तोड़ी चुप्पी, बताया IPL और देश के लिए खेलने में क्या है फर्क
Sunil Gavaskar on West Indies series: वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को 8 विकेट से हराकर टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाया। वेस्टइंडीज के सामने आखिरी मैच को जीतने के लिए 166 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसे वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज की टीम को रोकने में असफल रही और सीरीज गंवा बैठी।
सुनील गावस्कर ने कही यह बात: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने वेस्टइंडीज में सीरीज हारने के बाद अपनी बात कही है। उन्होंने कहा कि कई खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी स्तर पर अपना दबदबा बनाया है। लेकिन भारत के लिए खेलते समय उन्हें एक चुनौतीपूर्ण बदलाव का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि U19 से सीनियर टीम में स्विच करना मुश्किल रहा है।

देश के लिए खेलना चुनौतीपूर्ण: गावस्कर के मुताबिक एक खिलाड़ी फ्रैंचाइज़ी स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, लेकिन जब देश के लिए खेलने की बात आती है, तो यह दबाव और अपेक्षाओं का एक अलग ही खेल है। आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी यह बहुत कठिन हो सकता है। हमने ऐसा कितनी बार देखा है जब अंडर-19 खिलाड़ी बड़ी टीमों के खिलाफ उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं।
हार निराशाजनक नहीं: स्पोर्टस्टार के लिए अपने मासिक कॉलम में सुनील गावस्कर ने लिखा कि वेस्टइंडीज से मिली हार निराशाजनक नहीं होनी चाहिए। वेस्टइंडीज की टीम टी-20 में हमेशा से बेहतर प्रदर्शन करती आई है। वेस्टइंडीज ने अब तक दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। इस फॉर्मेट में वह काफी मजबूत टीम रही है। वे टॉप क्लास टी20 टीम हैं, और उनसे हारने में कोई शर्म नहीं होनी चाहिए।
भारत के लिए वेक-अप कॉल: गावस्कर ने इसके साथ ही कहा कि भारत के लिए यह वेक-अप कॉल होनी चाहिए। भारत को अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए कहां सुधार करने की ज़रूरत है, इस पर विचार किया जाना चाहिए। यह भारत की फुल स्ट्रेंथ वाली टी20 टीम नहीं थी, इसके बावजूद खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications