वनडे में तिहरा शतक जड़ने की काबिलियत रखता है यह खिलाड़ी, सुनील गावस्कर ने बताया नाम

Sunil Gavaskar On Ishan Kishan: ईशान किशन को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका दिया जा सकता है। किशन बतौर ओपनर टीम के लिए खेल सकते हैं।

Ishan Kishan

Sunil Gavaskar On Ishan Kishan: क्रिकेट का खेल तेजी से बदल रहा है। अब फैंस भी फटाफट क्रिकेट देखना पसंद करते हैं। ऐसे में टी-20 और टी-10 जैसे लीगों की डिमांड बढ़ती जा रही है। भारत में आईपीएल का विस्तार भी किया जा चुका है। अब टीमों के बीच एक ट्रॉफी के लिए लगभग ढाई महीने तक भिड़ंत देखने को मिलेगी। भारत में अगले साल वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन भी किया जाना है।

साल के अंत में भारत को मिली जीत

साल के अंत में भारत को मिली जीत

साल 2022 के अंत में बांग्लादेश के खिलाफ भारत को टेस्ट सीरीज में जीत मिली है। बांग्लादेश को 2-0 से हराकर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर आ गया है। इस साल भारत के लिए एशिया कप और टी-20 विश्व कप उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ईशान किशन ने दोहरा शतक जड़ सबका ध्यान अपनी ओर जरूरी खींच लिया।

गावस्कर ने किशन को लेकर कही यह बात

गावस्कर ने किशन को लेकर कही यह बात

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने ईशान किशन की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि ईशान किशन के पास वनडे मैचों में तिहरा शतक बनाने की क्षमता है। बांग्लादेश के खिलाफ किशन ने 131 गेंदों पर 24 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 210 रनों की शानदार दोहरा शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 126 गेंदों में अपने 200 रन पूरे किए और विश्व क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज दोहरे शतक के क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ सकते हैं किशन

वनडे क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ सकते हैं किशन

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान सोनी स्पोर्ट्स के साथ इंटरव्यू में गावस्कर ने ईशान किशन की जमकर तारीफ की। गावस्कर ने कहा कि अगर ईशान वनडे मैचों में लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हैं तो वह तिहरा शतक जरूर लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब हम युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ते हुए देखते हैं, तो इसका मतलब है कि भविष्य के लिए आशा है।

बांग्लादेश के खिलाफ रच सकते थे इतिहास

बांग्लादेश के खिलाफ रच सकते थे इतिहास

सुनील गावस्कर ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में किशन 35 या 36वें ओवर में आउट हो गए। अगर वह थोड़ी देर और बल्लेबाजी करते तो शायद तिहरा शतक बनाने में कामयाब हो जाते। वह जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं, उससे यह कहना होगा कि आने वाले समय में उनके बल्ले से ऐसी बड़ी पारी आ सकती है। जहां तक भारत का सवाल है तो यह टीम के लिए बहुत बड़ी सकारात्मक चीज है जो किशन जैसा खिलाड़ी उनके पास मौजूद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+