गावस्कर ने कहा- अब इस बॉलर से बल्लेबाज डरने लगे हैं, IPL में मोटी रकम मिलनी ही थी
नई दिल्ली, 17 फरवरी: आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी ईशान किशन रहे जिनको 15.25 करोड़ रुपए में खरीदा गया। 204 खिलाड़ी बिके जिनमें केवल 67 खिलाड़ी ही विदेशी थे। यहां तक की तीनों सबसे महंगे खिलाड़ी भी भारतीय ही थे। इसके अलावा हर्षल पटेल भी ऐसे खिलाड़ी थे जिनको 10.75 करोड़ रुपए में आरसीबी ने अपने पास वापस बुला लिया।
हर्षल पटेल वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और इस मैच से पहले सुनील गावस्कर ने 31 साल के गेंदबाज की तारीफ की। गावस्कर का मानना है कि हर्षल पटेल इस रकम के हकदार हैं।

हर्षल पटेल के मुरीद हुए सुनील गावस्कर-
गावस्कर ने मेजबान प्रसारक से कहा, "देखो, वह नीलामी में कमाए गए हर पैसे, हर रुपये के हकदार हैं। उन्होंने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया था। और हर्षल पटेल के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने खुद को कैसे फिर से बनाया है। इससे पहले, वह एक ऐसे गेंदबाज थे जिनका सामना बल्लेबाज करना चाहते थे क्योंकि उनकी गति में शायद ही कोई बदलाव था। वह बहुत सारे रन दे देते थे। वह इससे सीख रहा है, उसने सुधार किया है। अब, वह ऐसा गेंदबाज है जिसका सामना बल्लेबाज नहीं करना चाहते क्योंकि वे नहीं जानते वह क्या गेंदबाजी करने जा रहा है।"

वह हर साल केवल बेहतर होता गया है-
बता दें कि हर्षल पटेल ने आरसीबी के लिए पिछले आईपीएल सीजन के दौरान 32 विकेट चटकाए थे जो कि किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा एक सीजन में लिए गए सर्वाधिक विकेट हैं। ऐसे में आरसीबी को इस गेंदबाज के पास जाना ही था। गावस्कर ने मानना है कि हर्षल ने खुद को बहुत सुधारा है और ऐसी कई विविधता लेकर आए हैं जो बल्लेबाजों को अब परेशान कर रही हैं।
गावस्कर ने कहा, 'उनके पास बहुत अच्छी यॉर्कर है। उनके पास एक धीमा बाउंसर है। उसके पास एक ऐसी गेंद है जो काफी अच्छी तरह से चलती है और वह जानता है इसका उपयोग कब करना है। वह हर साल केवल बेहतर होता गया है। "

कैसा रहा पहले टी20 में हर्षल पटेल का प्रदर्शन-
हर्षल पटेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भी प्रभावित करने का काम किया। उन्होंने 4 ओवर में 37 रन खर्च करके 2 विकेट लिए। पहला विकेट निकोलस पूरन का था और दूसरा ओडियन स्मिथ का था।
वेस्टइंडीज ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए जिसको भारत ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना लिए। ये तीन मैचों की सीरीज है और भारत ने 1-0 से लीड बना ली है।












Click it and Unblock the Notifications