शेन वार्न को सबसे महान स्पिनर ना बताकर कर दी 'गलती', सुनील गावस्कर ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली, 8 मार्च: भारतीय बल्लेबाजी दिग्गज सुनील गावस्कर ने जिस तरह से शेन वार्न को लेकर बयान दिया था उस पर विवाद उठना तय था। गावस्कर का मानना है कि शेन वार्न को सबसे महान स्पिनर नहीं माना जा सकता। इतना ही नहीं, गावस्कर ने मुथैया मुरलीधरन और भारत के कुछ स्पिनरों को भी वार्न से बेहतर बता दिया। गावस्कर के पास तर्क थे कि वार्न ने भारतीय पिचों पर वैसा कहर नहीं बरपाया जबकि ये पिचें स्पिनरों की मदद करती थी।

वार्न के निधन के चंद दिन बाद ही गावस्कर का बयान-
गावस्कर के अपने तर्क सही भी हो सकते हैं लेकिन वार्न को दुनिया के सबसे महान स्पिनर में एक हर कोई मानता है और इस पर बहस नहीं की जा सकती है। वार्न के निधन के चंद दिन बाद ही गावस्कर का यह दावा लोगों के गले भी नहीं उतरा।
जाहिर है विवाद होना तय था और यह हो गया। वार्न का निधन 4 मार्च को ही हुआ है और अब अपनी आलोचनाओं को बढ़ता देखकर सुनील गावस्कर खुद सफाई देने के लिए सामने आए हैं और उन्होंने कहा है उनसे इस तरह का सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए था कि वो कितने महान है और ना ही उनको इसका जवाब भी देना चाहिए था।
Recommended Video

यह सवाल पूछा नहीं जाना चाहिए था
सुनील गावस्कर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जहां पर वे कहते हैं- टीवी पर मुझसे एक एंकर ने पूछा कि क्या शेन वार्न सबसे महान स्पिनर थे और मैंने व्यक्तिगत तौर पर अपनी ईमानदारी भरी राय पेश कर दी।
"सच यह है कि यह सवाल पूछा नहीं जाना चाहिए था और ना ही इसका जवाब दिया जाना चाहिए था। यह वह समय नहीं है जहां हम इस तरह की तुलना करें।" सुनील गावस्कर आगे कहते हैं कि वार्न क्रिकेट के इतिहास के सबसे महानतम खिलाड़ियों में एक थे। रॉडनी मार्च भी उन विकेटकीपर में सर्वश्रेष्ठ में से एक थे जो सुनील गावस्कर ने अपने करियर में देखें।
गावस्कर की सफाई-
सुनील गावस्कर आगे वार्न और रोडनी मार्श दोनों की आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हैं। बता दें वार्न के निधन से कुछ घंटे पहले ही आस्ट्रेलिया के महानतम विकेटकीपर में से एक मार्श का भी निधन हो गया था।
इसी बीच आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि 1999 के विजेता का अंतिम संस्कार ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में किया जाएगा और वहां पर काफी भीड़ के जुटने की अपेक्षा है।

पहले क्या बोला था-
दरअसल सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे पर बात करते हुए कहा था- नहीं, मैं शेन वार्न को सर्वकालिक महानतम नहीं कह सकता। मेरे लिए शेन वार्न से बेहतर भारतीय स्पिनर है और मुथैया मुरलीधरन हैं। वार्न का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ खास नहीं है। उन्होंने नागपुर में ही केवल एक बार पांच विकेट लिए और उनको भारतीय टीम के खिलाफ अधिक सफलता नहीं मिली। मैं अपनी किताब में मुथैया मुरलीधरन को ऊपर दर्जा दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications