रोहित को मुंबई का कप्तान नहीं बनाना सही या गलत? गावस्कर का हैरान करने वाला बयान
sunil gavaskar statement on rohit sharma: आईपीएल 2024 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। आईपीएल से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने बड़ा फेरबदल करते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान घोषित किया। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड करते हुए टीम का कप्तान बनाया है।
फैंस ने जताई नाराजगी
हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाए जाने के बाद से ही मुंबई इंडियंस के कुछ फैंस टीम से नाराज हैं। रोहित शर्मा की मौजूदगी में हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाने के फैसले को फैंस पचा नहीं पा रहे हैं। भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुनील गावस्कर ने बताया कि मुंबई इंडियंस का यह फैसला आखिर सही है या गलत?

मुंबई को होगा फायदा
सुनील गावस्कर ने हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए जाने के फैसले को सही करार दिया है। स्टार स्पोर्ट्स पर एक प्रोग्राम में बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने सोच समझकर एक अच्छा फैसला किया है। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी हमेशा अपने भविष्य के बारे में सोचती है और रोहित शर्मा पहले से ही 36 साल के हैं और तीनों प्रारूप के लिए भारत के कप्तान होने के कारण उन पर दबाव भी काफी अधिक है।
रोहित को मिलेगी खेलने की आजादी
गावस्कर ने आगे कहा कि मुंबई इंडियंस की टीम ने रोहित से कप्तानी लेकर कुछ हद तक उनके दबाव को कम करने का काम किया है। हार्दिक पंड्या के युवा कंधों पर यह जिम्मेदारी देने की कोशिश की है। इसमें कोई गलत बात नहीं है। हमें समय के साथ आगे बढ़ना ही पड़ता है। हार्दिक को कप्तानी देने से मुंबई को ही फायदा होने वाला है। रोहित शर्मा अब टॉप ऑर्डर में जाकर खुलकर अपनी बल्लेबाजी कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications