IND Vs ENG: सुनील गावस्कर पर टूटा दूखों का पहाड़, अचानक कमेंट्री छोड़कर पहुंचे कानपुर
India vs England, 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, दो फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला गया। दूसरे टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह से एक यशस्वी जायसवाल के नाम रहा। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज 179* रन बनाकर नाबाद रहे। युवा खिलाड़ी ने स्टंप्स तक भारत का स्कोर 336 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मैच के बीच पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर को अचानक कमेंट्री छोड़कर कानपुर के लिया रवाना होना पड़ा।
सुनील गावस्कर की सास का हुआ निधन
सुनील गावस्कर कमेंट्री के लिए विशाखापत्तनम में थे, दिन के खेल के दौरान खबर आई कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज गावस्कर की सास का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, खबर आने के बाद सुनील गावस्कर कमेंट्री छोड़कर कानपुर के लिए रवाना हो गए।

मां के निधन के समय भी कमेंट्री पैनल की हिस्सा थे गावस्कर
दरअसल, गावस्कर भारत की सीनियर पुरुष क्रिकेट सीरीज के लिए सबसे अधिक डिमांड वाले कमेंटेटरों और विश्लेषकों में से एक रहे हैं। पूर्व कप्तान पहले टेस्ट के दौरान हैदराबाद में मेजबान प्रसारकों के कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। इससे पहले साल 2022 में सुनील गावस्कर की मां का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उस दौरान भी गावस्कर भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट के लिए ढाका में कमेंट्री ड्यूटी पर थे, जब दिसंबर 2022 में उनकी मां का निधन हो गया था।
यशस्वी जायसवाल ने की शानदार बल्लेबाजी
दिन के खेल के बारे में बात करें तो शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल की विस्फोटक बल्लेबाजी ने इंग्लैंड के गेंदबाजी सेट-अप को परेशान कर दिया। पहले दिन के अंत में, भारत ने जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन के क्रमशः 179* और 5* के स्कोर पर नाबाद रहते हुए बोर्ड पर 336/6 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
जयसवाल ने 179* रन में 17 चौके और पांच छक्के लगाए, जिससे इंग्लैंड को अपनी योजनाओं पर पुनर्विचार करना पड़ा। दिन के तीसरे सत्र में भारत तीन बार लड़खड़ाया जब रजत पाटीदार, अक्षर पटेल और केएस भरत इंग्लैंड की स्पिन जोड़ी रेहान अहमद और शोएब बशीर के हाथों आउट होकर पवेलियन लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications