IND Vs ENG: जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 5वीं बार शुभमन गिल को किया आउट, टीम से पत्ता कटना तय?
India vs England, 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज, दो फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट में बाहर रहने वाले अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने आते ही शुभमन गिल के रूप में अपना पहला विकेट लिया। गिल पिछले कुछ मैचों से लगातार रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
भारत के बल्लेबाज शुभमन गिल खराब फॉर्म के कारण निशाने पर हैं। गिल ने सुबह के सेशन में अपनी 34 रन की पारी में 5 चौके लगाये। अपना 184वां टेस्ट मैच खेल रहे गिल को अनुभवी जेम्स एंडरसन ने अपनी अनुशासित गेंदबाजी से स्लिप में फंसा दिया, गिल एंडरसन का 691वां टेस्ट विकेट थे।

जेम्स एंडरसन ने 5वीं बार शुभमन गिल को किया आउट
यह पांचवीं बार था जब एंडरसन ने सिर्फ 7 पारियों में गिल को आउट किया। बल्लेबाज का तेज गेंदबाज के खिलाफ कोई अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। गिल एंडरसन के खिलाफ सिर्फ 39 रन ही बना पाए हैं। गिल ने इस बार अच्छे इरादे दिखाते हुए अपनी पारी की शुरुआत अलग तरह से की। बल्लेबाज ने स्पिनरों को बाउंड्री मारी और एंडरसन के खिलाफ भी आक्रामक रुख अपनाना चाहा, लेकिन में इसमें सफल नहीं रहे।
शुभमन गिल को पिछले कुछ मैच से लगातार खराब फॉर्म से गुरजना पड़ रहा है। विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में गिल कोई बड़ा स्कोर दर्ज नहीं कर सके। उन्होंने यहां 56 गेंद पर 34 रन बनाए। गिल के पास दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में बड़ा स्कोर करने का मौका होगा, अगर इस दौरान भी गिल कुछ खास कमान नहीं कर पाए तो तीसरे मैच में उनका पत्ता कट सकता है। गिल ने पिछली 11 पारियों में सिर्फ 18.81 की औसत के साथ 207 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications