Sunil Gavaskar Love Story: 'कानपुर के जमाई बाबू हैं गावस्कर, अपनी ही फैन पर हो गए थे लट्टू', पढ़ें प्रेम कहानी

Sunil Gavaskar Love Story: टीम इंडिया के महानतम प्लेयर और 'लिटिल मास्टर' के नाम से लोकप्रिय सुनील गावस्कर 10 जुलाई को 75 साल के हो गए हैं। विश्व के क्लासिक क्रिकेटर कहे जाने वाले गावस्कर भले ही आज मैदान पर बॉलरों की धज्जियां उड़ाते नजर नहीं आते हों लेकिन एक्सपर्ट गलियारों में बैठकर वो क्रिकेटर्स के बारे में दिलचस्प कमेंट्स जरूर करते दिखते हैं।

Sunil Gavaskar

मुंबई के एक मराठी मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे गावस्कर के नाम कई बेहतरीन पारियां दर्ज हैं। उनकी नाबाद 236 रनों की पारी को आज भी कोई भूल नहीं पाया है। विश्वपटल पर अपने खेल के जरिए भारत का सीना गर्व से चौड़ा करने वाले गावस्कर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और खास बात ये है कि उन्होंने ये रिकॉर्ड 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ मनाया था।

अपनी ही फैन पर फिदा हो गए थे गावस्कर

भारत के लिए 108 वनडे खेलने वाले गावस्कर असल जिंदगी में काफी डेयरिंग हुआ करते थे। आम तौर पर अपनी फैमिली लाइफ को मीडिया से दूर रखने वाले गावस्कर की एक वक्त पर लंबी फीमेल फैंस हुआ करती थीं उन्हें तब शायद एहसास नहीं था कि एक दिन वो भी अपनी किसी फैन पर ही अपना दिल हार बैठेंगे।

मार्शलीन से हुई पहली नजर में मोहब्बत

दरअसल ये बात है साल 1973 में, जब दिल्ली की श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाली मार्शलीन मल्होत्रा को देखते ही गावस्कर को प्यार हो गया था। मालूम हो कि मार्शलीन मल्होत्रा यूपी के कानपुर की रहने वाली हैं, उनके पिता वहां एक लेदर कंपनी चलाते थे। मार्शलीन बहुत ज्यादा खूबसूरत थीं, जिनकी सुंदरता ने ही उस खिलाड़ी को मोह लिया, जिन पर उस वक्त काफी लड़कियां फिदा हुआ करती थीं।

'अपनी ही फैन पर हो गए थे लट्टू'

दरअसल हुआ यूं कि दिल्ली के स्टेडियम में एक मैच चल रहा था, जिसे देखने के लिए मार्शलीन अपनी सहेलियों संग वहां आई थीं। लंच ब्रेक के दौरान गावस्कर स्टूडैंट विंग में खड़े थे कि तभी मार्शलीन उनके पास ऑटोग्राफ लेने पहुंचीं। कहते हैं मार्शलीन को देखते ही गावस्कर के दिल की घंटी बजी थी। इस मैच के बाद गावस्कर ने मार्शलीन को खोजना शुरू किया और लंबी मशक्कत के बाद उन्हें पता चला कि वो कानपुर से हैं। वो मन ही मन मार्शलीन से शादी करने का मन बना चुके थे लेकिन मार्शलीन को इस बात का पता ही नहीं था कि कोई उनसे इस कदर प्रेम करता है।

कानपुर के जमाई बाबू हैं गावस्कर

वो कानपुर में अपने दोस्त के घर जाकर रूक गए और मार्शलीन के घर का पता खोजने लगे। उनके दोस्त को भी उनकी दीवानगी के बारे में पता नहीं था और आखिरकार सुनील गावस्कर ने मार्शलीन का घर पता कर ही लिया। इसके बाद कानपुर में टेस्ट मैच हुआ तो गावस्कर ने मार्शलीन और उनके पूरे परिवार को मैच देखने के लिए इनवाइट किया।

फैमिली के सामने पूछा-शादी करोगी मुझसे?

मार्शलीन के घरवाले कुछ समझ ही नहीं पाए लेकिन वो सभी मैच देखने पहुंचे और इसके बाद सुनील ने पूरे परिवार के सामने मार्शलीन मल्होत्रा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। सबकी आंखें उस वक्त फटी की फटी रह गईं, किसी को कुछ समझ ही नहीं आया।

13 सितंबर 1974 को हुई शादी

लेकिन किसी के पास इंकार करने की कोई वजह नहीं थी और इसके बाद 13 सितंबर 1974 को गावस्कर और मार्शलीन ने परिवार वालों की रजानंदी से धूमधाम से शादी कर ली। दोनों को शादी से एक बेटा रोहन गावस्कर हैं। दोनों अपनी स्मॉल लाइफ में काफी खुश हैं। मालूम हो कि मार्शलीन चैप्पस फाउंडेशन को चलाती हैं, जो कि प्लेयर्स को मोटिवेट करने का काम करता है।

कुल नेटवर्थ 250 करोड़ रुपये

वैसे तो गावस्कर ने साल 1987 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन आज भी वो करोड़ों की कमाई करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुनील गावस्कर की कुल नेटवर्थ 250 करोड़ रुपये है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+