'गेंदबाजी छोड़िए अश्विन को उनकी बल्लेबाजी के लिए चुन लेता,' स्टीव वॉ ने इंडिया की प्लेइंग-11 पर उठाए सवाल

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने कहा कि कैसे ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में द ओवल में पांचवें टेस्ट में इसी तरह की गलती की थी, उन्होंने ये बात इंडिया की प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन को शामिल नहीं करने पर कही।

WTC Final 2023

WTC Final 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच इंग्लैंड के ओवल में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडियान ने अपनी पहली पारी में 296 रन बनाए। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव वॉ ने भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा सवाल उठाया है।

अश्विन को शामिल नहीं करने पर स्टीव वॉ ने उठाए सवाल
स्टीव वॉ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में रविचंद्रन अश्विन को शामिल नहीं करने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि, मुश्किल पिच पर रविचंद्रन अश्विन को शामिल नहीं करके 'गलत पक्ष चुना' है। विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान वॉ की टिप्पणी से पहले सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग और संजय मांजरेकर जैसे दिग्गज अश्विन को शामिल न करने पर हैरानी जता चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया की गलती को किया याद
वॉ ने बताया कि कैसे ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में द ओवल में पांचवें टेस्ट में इसी तरह की गलती की थी, एक मैच जिसे टिम पेन के पहले गेंदबाजी करने के बाद इंग्लैंड ने 145 रन से जीता था। वॉ ने कहा कि, 'हमने चार साल पहले एशेज में वही गलती की थी। ओवल हमेशा एक मुश्किल पिच साबित होता है।'

उन्होंने आगे कहा कि 'यह ऊपर से हरा दिखता है, लेकिन यह नीचे से उखड़ जाता है और थोड़ा सूखा होता है। आप आसमान में घने बादलों और हरी पिच का लुत्फ उठा सकते हैं और सोच सकते हैं कि यहां सब कुछ सही होने जा रहा है, लेकिन जैसे ही सूरज निकलता है यह पूरी तरह से अलग होता है और सूख जाता है।'

स्टीव वॉ ने कहा वो अश्विन को बल्लेबाजी के लिए चुनेंगे
उन्होंने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर कहा कि, 'मुझे लगता है कि (भारत) ने गलत पक्ष चुना है। इस टेस्ट मैच में स्पिन एक बड़ी भूमिका निभाएगा। वॉ ने कहा कि वह अश्विन को उनकी बल्लेबाजी के लिए चुनेंगे, उनकी गेंदबाजी की तो बात ही छोड़ दें। इसलिए मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्होंने साथ ही पांच टेस्ट शतक भी जमाए हैं। यह बहुत अजीब है।

वॉ पहले गेंदबाजी करने के भारत के फैसले के भी आलोचक थे, यह याद करते हुए कि कैसे ऑस्ट्रेलिया ने 2019 में द ओवल में पांचवें एशेज टेस्ट में इसी तरह की त्रुटि की थी। उस मैच में, तत्कालीन कप्तान टिम पेन के पहले गेंदबाजी करने के बाद इंग्लैंड 145 रन से जीता था।

ये भी पढ़ें- WTC Final 2023: रहाणे के बाद शार्दुल ने जड़ा अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया को मिली 173 रन की बढ़त

वहीं भारतीय टीम ने कहा कि ओवल की परिस्थितियों के कारण अश्विन को प्लेइंग इलेवन मे शामिल नहीं किया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ और ट्रैविस हेड के शतकों के बाद 469 रन बनाए और फिर दूसरे दिन भारत ने पांच विकेट पर 151 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+