WTC Final 2023: रहाणे के बाद शार्दुल ने जड़ा अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया को मिली 173 रन की बढ़त

WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

WTC Final 2023

IND vs AUS, WTC Final 2023: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लंदन के ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन बनाए हैं। आज तीसरे दिन का मैच टीम इंडिया के लिए अच्छा साबित हुआ है। टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे और शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन किया।फिलहाल, भारत की पहली पारी 296 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है।

रहाणे ने जड़ा शानदार अर्धशतक
लंच ब्रेक के बाद सभी की निगाह अजिंक्य रहाणे पर टिकी हुई थीं। अजिंक्य रहाणे ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ शानदार अर्धशतक लगाया। बल्कि वो अपने शतक से थोड़ा सा चूक गए। रहाणे 129 गेंद में 89 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।

ओवल में शार्दुल ठाकुर ने जड़ा शानदार अर्धशतक
रहाणे के बाद शार्दुल ठाकुर ने कमाल का प्रदर्शन किया। शार्दुल 109 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्रीन ने कैच आउट कराया। टेस्ट में शार्दुल के प्रदर्शन ने सभी को हैरान कर दिया। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के बाद भी उन्होंने कमाल की बैटिंग की। इसके साथ ही उन्होंने ओवल में टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाने की हर संभव कोशिश की।

शार्दुल ठाकुर ने डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी की
शार्दुल ठाकुर में ओवल में एक अर्धशतक के साथ एक बड़े दिग्गज के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दरअसल, शार्दुल का ये ओवर में लगातार तीसरा अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन और एलन बॉर्डर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है, क्योंकि ब्रैडमैन ने 1930 से 1934 तक ओवल में लगातार तीन पारियों में अर्धशतक जड़े, इसके अलावा बॉर्डर ने भी 1985 से 1989 तक लगातार तीन अर्धशतक अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें- WTC Final 2023: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम पर लगाया बॉल टेम्परिंग का आरोप, अंपायर्स को लगाई फटकार

अजिंक्य रहाणे ने की शानदार वापसी
अजिंक्य रहाणे की शानदार वापसी, पूरी की फिफ्टी केएस भरत का विकेट गिरने के बाद शार्दुल ठाकुर अजिंक्य रहाणे का साथ देने आए हैं। फिलहाल दोनों ने विकेटों के संभाल रखा है, और दोनों के बीच धीरे-धीरे एक अच्छी साझेदार बढ़ते हुए देखी जा सकती है। इसके साथ टीम इंडिया के खाते में फाइनल मुकाबले का पहला अर्धशतक आ गया है। अजिंक्य रहाणे ने अपनी शानदार वापसी से सभी का परिचय करा दिया है। रहाणे ने 92वीं गेंद पर छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी कर ली है, जोकि उनके करियर का 26वां अर्धशतक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+