Steve Smith ने रचा इतिहास! किया ऐसा करिश्मा जो किसी ने नहीं किया, क्या IPL में होगा कमबैक?
Steve Smith Creates History: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने गाबा में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एशेज टेस्ट के दौरान एक शानदार फील्डिंग रिकॉर्ड अपने नाम किया है। स्मिथ को आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है, उन्होंने फील्डिंग में भी खास रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। मैच के पहले दिन उन्होंने हैरी ब्रुक का एक बेहतरीन कैच पकड़ा और इसी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया।
किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा कैच (Steve Smith Creates History)
हैरी ब्रुक का वह कैच इंग्लैंड के खिलाफ फील्डर के तौर पर स्मिथ का 62वां कैच था। इस आंकड़े के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा कैच पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज़ ग्रेग चैपल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 61 कैच लपके थे। अब इस लिस्ट में स्मिथ टॉप पर पहुंच गए हैं।

अब बल्ले से दिखाना होगा कमाल
स्टीव स्मिथ अब टेस्ट मैचों में सबसे ज़्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में भी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। वह 121 मैचों में 206 कैच के साथ फिलहाल तीसरे स्थान पर हैं। वह इस सूची में केवल इंग्लैंड के जो रूट (213 कैच) और भारत के दिग्गज राहुल द्रविड़ (210 कैच) से पीछे हैं। भले ही स्मिथ ने फील्डिंग में रिकॉर्ड बनाया हो, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाज़ी में भी उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
क्या आईपीएल में होगी स्मिथ की वापसी
स्मिथ ने पिछली आठ पारियों से कोई शतक नहीं बनाया है। उनका आखिरी शतक इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ गाले में आया था। हालांकि, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 66 और वेस्ट इंडीज के खिलाफ 71 रन की पारियां खेलकर अच्छी फॉर्म के संकेत दिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले से ही सीरीज़ में 1-0 से आगे है। गाबा में स्मिथ का रिकॉर्ड शानदार रहा है, जहां उन्होंने 54.47 की औसत से 926 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक शामिल हैं। स्मिथ ने आईपीएल ऑक्शन में भी नाम दिया है, ऐसे में देखना दिचस्प होगा कि आईपीएल में उनका कमबैक होता है या नहीं?












Click it and Unblock the Notifications