पहले दिन बेहोश होकर गिरे, दूसरे दिन धमाकेदार एंट्री से ह्यूज एडमीड्स ने लूट ली महफिल- VIDEO

नई दिल्ली, फरवरी 13। IPL Auction 2022 की प्रक्रिया के दौरान ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स के बेहोश होकर गिरने वाली घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। नीलामी के पहले दिन एडमीड्स स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से वापस नहीं आ पाए थे, लेकिन रविवार को एडमीड्स ने नीलामी के आखिरी दिन नीलामी के आखिरी राउंड में ऑक्शन हॉल में मंच को संभाला। ह्यूज एडमीड्स जैसे ही ऑक्शन हॉल में दाखिल हुए, तभी हॉल में मौजूद सभी लोगों ने स्टैंडिंग ओविएशन (खड़े होकर ताली बजाई) दिया। एक पल के लिए हॉल का माहौल काफी भावुक कर देने वाला हो गया था।

Hugh Edmeades

शनिवार को लो बीपी के कारण बेहोश हुए थे एडमीड्स

आपको बता दें कि दुनिया भर में 2700 से अधिक नीलामी करने वाले एडमीड्स शनिवार को यहां आईटीसी गार्डेनिया होटल के ऑक्शन हॉल में बेहोश हो गए थे। श्रीलंकाई लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की बोली लगने के दौरान उन्हें चक्कर आ गया था। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मेडिकल सपोर्ट पर रखा गया। बाद में जानकारी दी गई कि लो ब्लड प्रेशर के कारण उनकी तबियत खराब हो गई थी। उनकी गैरमौजूदगी में 62 वर्षीय अनुभवी चारु शर्मा ने ऑक्शन को संभाला था।

ऑक्शन हॉल में तालियों से हुआ स्वागत

रविवार को चारु शर्मा ने नीलामी के आखिरी कुछ घंटों में ह्यूज एडमीड्स को नीलामी की प्रक्रिया सौंप दी थी। चारु शर्मा ने जैसे ही एडमीड्स के आने की घोषणा की, वैसे ही हॉल में मौजूद सभी लोग एडमीड्स के सम्मान में खड़े हो गए और तालियों से उनका स्वागत किया। ह्यूज एडमीड्स ने चारु शर्मा को धन्यवाद दिया।

IPL के ट्विटर हैंडल से ह्यूज एडमीड्स का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उनके सम्मान में सभी लोग तालियां बजाते दिख रहे हैं। वीडियो के साथ लिखा है- ह्यूज एडमीड्स की वापसी वाकई खुशी देने वाली है। उनकी अनुपस्थिति में नीलामी की जिम्मेदारी संभालने वाले चारु शर्मा ने तालियों से उनका स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+