IPL 2024 में बदल जाएगा रिव्यू सिस्टम? DRS की जगह अब इस तरह से होगा सटीक फैसला
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगामी सीजन दिन-ब-दिन नजदीक आता जा रहा है। फैंस अब एक्शन से भरपूर मैचों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल का 17वां सीजन 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक हाई-प्रोफाइल ओपनर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से भिड़ेगी। टूर्नामेंट से पहले पहले नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2024 में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) खत्म कर दिया जाएगा। इसकी जगह नया सिस्टम आएगा। इस नए सिस्टम का नाम स्मार्ट रिव्यू सिस्टम (SRS) है, जोकि डीआरएस का अपडेटेड वर्जन है। इस सिस्टम के शुरू होने से अंपायर को कम समय में सही फैसला लेने में काफी मदद मिलेगी।

IPL 2024 में DRS की जगह अब तरह से होगा सटीक फैसला
ईएसपीएन की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2024 में डीआरएस को एसआरएस में बदल दिया जाएगा। दरअसल, मैच के दौरान कई बार डीआरएस से गलत फैसले की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में स्मार्ट रिव्यू सिस्टम के जरिए ज्यादा सटीक फैसले लिए जा सकते हैं। इसके लिए एक स्मार्ट रीप्ले सिस्टम तैयार किया जाएगा। इसके लिए पूरे स्टेडियम में अलग से कुल 8 कैमरे लगाए जाएंगे, जो खास तौर पर स्मार्ट रिव्यू सिस्टम पर काम करेंगे। हालांकि, इस नए सिस्टम को लेकर बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के शेड्यूल की घोषणा हो चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने केवल पहले 17 दिनों के लिए आईपीएल का शेड्यूल जारी किया है, बाकी मैचों का रोस्टर भी जल्द ही घोषित किया जाएगा।
CSK और RCB के बीच होगा पहला मैच
बीसीसीआई ने केवल पहले 17 दिनों के लिए आईपीएल का शेड्यूल जारी किया है, पहला मैच 22 मार्च को आठ बजे से खेला जाएगा, जिसके बाद दोपहर के मैच 3 बजकर 30 मिनट पर और शाम के मुकाबले 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होंगे।












Click it and Unblock the Notifications