T20 WC 2024: भारत के पूर्व चीफ सिलेक्टर ने BCCI को लिया आड़े हाथों, टीम के चयन में पक्षपात का लगाया गंभीर आरोप

T20 World Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के महान बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth) ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड को लेकर पक्षपात का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की अनदेखी को लेकर बीसीसीआई पर निशाना साधा।

ऋतुराज को जगह नहीं मिलने पर भड़के पूर्व चीफ सिलेक्टर
दरअसल, आईपीएल 2024 में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद ऋतुराज को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली और श्रीकांत बीसीसीआई द्वारा शुभमन गिल को शामिल करने से खुश नहीं है। श्रीकांत ने टीम प्रबंधन पर 'पक्षपात' का आरोप लगाया और कहा कि गिल को तब भी मौके मिलते रहते हैं, जब वह किसी भी फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हों।

Shubman Gill Rohit Sharma

ऋतुराज के नाम सबसे ज्यादा रन
ऋतुराज वर्तमान में 509 रनों के साथ आईपीएल 2024 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जबकि गिल 320 रनों के साथ 13वें स्थान पर हैं।

शुभमन गिल के चयन पर भड़के श्रीकांत
श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि, 'शुभमन गिल पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म हैं, लेकिन उन्हें टीम में क्यों चुना गया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ऋतुराज गायकवाड़ एक जगह के हकदार हैं। उन्होंने 17 पारियों में 500 से अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक भी बनाया है।'

चयनकर्ताओं पर लगया पक्षपात का आरोप
उन्होंने आगे कहा कि, 'गिल चयनकर्ताओं के लिए पसंदीदा खिलाड़ी हैं। असफल होने पर भी उन्हें मौका मिलता है। टेस्ट, वनडे और टी20 में असफल होने पर भी उन्हें जगह मिल जाती है। चयन में बहुत अधिक पक्षपात होता है। टीम का चयन पूरी तरह से पक्षपात पर आधारित है।'

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम में रिंकू सिंह एक और बड़ा बहिष्कार था- एक ऐसा निर्णय जिसकी प्रशंसकों और कई विशेषज्ञों द्वारा भारी आलोचना की गई थी।

ये भी पढ़ें- 'फ्राइड चिकन और रसमलाई....,' T20 WC 2024 से पहले ऋषभ पंत ने कैसे घटाया 16 किलो वजन? किया बड़ा खुलासा

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह। रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, अवेश खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+