श्रीलंका के खिलाड़ी ने अचानक संन्यास लेकर चौंकाया, कारणों को लेकर किया बड़ा खुलासा

Lahiru Thirimanne Retirement: श्रीलंका के बल्लेबाज लाहिरू थिरिमाने ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को विराम देने का फैसला लिया है। थिरिमाने ने इस गेम को अलविदा कह दिया। वह श्रीलंका के अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में उन्होंने टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

साल 2014 में श्रीलंकाई टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज की थी, उसमें थिरिमाने ने अहम भूमिका निभाई थी। श्रीलंका ने फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को हराते हुए खिताबी जीत हासिल की थी। थिरिमाने ने एक बयान जारी करते हुए अपने संन्यास का ऐलान किया।

lahiru thirimanne

थिरिमाने ने कहा कि पिछले कुछ सालों से देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात रही। इन सालों में इस गेम ने मुझे काफी कुछ दिया है। मिक्स भावनाओं के साथ मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को तुरंत प्रभाव से अलविदा कहता हूं। हालांकि थिरिमाने ने संन्यास लेने का कोई कारण नहीं बताया।

श्रीलंकाई क्रिकेटर ने आगे कहा कि मैंने एक खिलाड़ी के तौर पर अपना बेस्ट देने का प्रयास किया और मैंने इस गेम में सब कुछ ईमानदारी से किया। मेरे लिए यह निर्णय लेना काफी मुश्किल काम था और इसके कई कारण रहे हैं। चाहते हुए और ना चाहते हुए भी मुझे यह निर्णय लेना पड़ा।

गौरतलब है कि थिरिमाने पिछले काफी समय से सफेद गेंद क्रिकेट में श्रीलंका के लिए नहीं खेले। साल 2019 में अंतिम बार वह अपनी टीम के लिए खेले थे। तीनों प्रारूप में थिरिमाने सबसे ज्यादा मैच एकदिवसीय क्रिकेट में खेले हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 127 मुकाबले खेले।

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 44 मुकाबले खेलकर 3 शतकों की मदद से 2088 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 127 मैच खेलते हुए 3194 रन बनाये। इस प्रारूप में उन्होंने 4 शतकीय पारियां खेली। टी20 प्रारूप में उन्होंने कुल 26 मुकाबले खेले और 291 रन बनाये। इस प्रारूप में वह फिफ्टी तक पहुंचने में नाकाम रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+