कौन है यह खतरनाक गेंदबाज, जिसने 6 भारतीय बल्लेबाजों को किया OUT, रातोंरात बना सुपरस्टार
Sri Lanka vs India, 2nd ODI, Jeffrey Vandersay: कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी एक बार फिर संघर्ष करती हुई नजर आई। मैच से पहले श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका लगा स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। हसरंगा की जगह लेग स्पिनर जेफरी वेंडरसे को टीम में शामिल किया गया और उन्होंने कमाल कर दिया।
कौन हैं जेफरी वेंडरसे
34 वर्षीय जेफरी वेंडरसे ने साल 2015 में श्रीलंका के लिए डेब्यू किया था और उन्होंने मुख्य रूप से वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने 22 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें 5.54 की इकॉनमी रेट से 27 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक मैच में चार विकेट लेना है। इसके अलावा उन्होंने 47.63 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं।

भारत के खिलाफ झटके छह विकेट
भारत के खिलाफ जेफरी वेंडरसे ने छह विकेट लेकर सभी को हैरान कर दिया। भारतीय बल्लेबाज जेफरी वेंडरसे की गेंद को पढ़ने में असफल रहे। रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और शिवम दुबे जैसे दिग्गज खिलाड़ी जेफरी वेंडरसे की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इस दमदार प्रदर्शन के बाद जेफरी वेंडरसे सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं।
घरेलू क्रिकेट में वेंडरसे ने दिखाया दमखम
टेस्ट और टी 20 में वेंडरसे को अब तक अपनी प्रतिभा दिखाने का अधिक अवसर नहीं मिला है। उन्होंने सिर्फ़ एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ़ सात विकेट लिए हैं। इन सीमित प्रदर्शनों के बावजूद उनका घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड ज़्यादा प्रभावशाली है। घरेलू क्रिकेट में वेंडरसे ने काफी दमखम दिखाया है। उन्होंने 73 प्रथम श्रेणी मैचों में 270 विकेट, 101 लिस्ट-ए मैचों में 144 विकेट और 95 टी20 मैचों में 94 विकेट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications