BAN vs SL: बांग्लादेश-श्रीलंका के बीच तीनों फ़ॉर्मेट में टक्कर, जानें मैचों का पूरा शेड्यूल
Sri Lanka tour of Bangladesh: घरेलू सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने के बाद श्रीलंकाई टीम अब विदेश दौरे पर जाने के लिए तैयार है। श्रीलंकाई टीम को बांग्लादेश दौरे पर जाना है। वहां सभी फ़ॉर्मेट में सीरीज खेली जानी है। यह एक लम्बा दौरा होना वाला है, जो 4 मार्च से शुरू हो जाएगा।
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच सीरीज की शुरुआत टी20 सीरीज के साथ होने वाली है। टी20 फ़ॉर्मेट में कुल 3 मैचों की सीरीज खेली जानी है। इसके बाद एकदिवसीय सीरीज होगी और सबसे अंत में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज का आगाज 4 मार्च से होगा। यह मुकाबला सिलहट में खेला जाएगा।

दूसरा टी20 मुकाबला 6 मार्च और अंतिम टी20 मुकाबला 9 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच सिलहट में ही खेले जाने हैं। इसके बाद वनडे सीरीज अ आगाज हो जाएगा। एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला 13 मार्च को खेला जाएगा। यह मैच चटगाँव में होगा।
दूसरा एकदिवसीय मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। तीसरा वनडे मैच 18 मार्च को खेला जाना है। यह मुकाबला भी चटगाँव में खेला जाएगा। इस तरह तीनों एकदिवसीय मुकाबले चटगाँव में होंगे। अंतिम चरण में टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दो टेस्ट मुकाबले होंगे।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 22 मार्च से शुरू हो जाएगा। यह सिलहट में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला 30 मार्च से शुरू होगा। यह मुकाबला चटगाँव में खेला जाएगा।
श्रीलंका के बांग्लादेश दौरे का शेड्यूल
टी20 सीरीज (सिलहट)
पहला मैच, 4 मार्च
दूसरा मैच, 6 मार्च
तीसरा मैच, 9 मार्च
वनडे सीरीज (चटगाँव)
पहला मैच, 13 मार्च
दूसरा मैच, 15 मार्च
तीसरा मैच 18 मार्च
टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट- 22 मार्च (सिलहट)
दूसरा टेस्ट- 30 मार्च (चटगाँव)












Click it and Unblock the Notifications