12वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, भारत से होगा मुकाबला
एशिया कप के अहम मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही श्रीलंका एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका का मुकाबला भारत के साथ होगा। श्रीलंका की ओर से कुशल मेंडिस, सदीरा और चरिथ असलांका ने बेहतरीन पारी खेली, जिसकी बदौलत श्रीलंका ने एशिया कप के फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 42 ओवर में 252 रन बनाए। लेकिन बारिश की वजह से प्रभावित इस मैच में श्रीलंका को जीत के लिए 252 रन का लक्ष्य मिला। जिसे श्रीलंका ने 8 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

एक तरफ जब श्रीलंका के कुशल मेंडिस और सदीरा क्रीज पर थे ऐसा लग रहा था कि मैच पूरी तरह से श्रीलंका के पक्ष में एकतरफा हो चुका है। लेकिन लगातार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ और मैच में पाकिस्तान ने वापसी की।
आखिरी ओवर में श्रीलंका को 6 गेंद पर 8 रन की दरकार थी। लेकिन प्रमोद मधूसन के आउट होने के बाद श्रीलंका मुश्किल में आ गई थी। उसके बाद श्रीलंका को 2 गेंद पर 6 रन की दरकार थी। जिसके बाद असलांका ने अगली गेंद पर चौका लगाकर श्रीलंका की वापसी कराई।आखिरी गेंद पर दो रन बनाकर श्रीलंका ने मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की।
17 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप के फाइनल में सर्वाधिक बार पहुंचने का रिकॉर्ड भी श्रीलंका ने अपने नाम कर लिया है। वनडे और टी-20 दोनों को मिलाकर श्रीलंका 12 बार एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुका है जबकि भारत 10 बार, पाकिस्तान 5 बार और बांग्लादेश 3 बार पहुंचा है।












Click it and Unblock the Notifications