Asia Cup 2025 के लिए श्रीलंका की टीम का ऐलान, दिग्गज की वापसी से खतरनाक हुई टीम

Asia Cup 2025, Sri Lanka announce squad: एशिया कप 2025 के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा, जिसमें श्रीलंका ग्रुप 'बी' में है। इस ग्रुप में उसके साथ बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग जैसी टीमें शामिल हैं। ऐसे में ग्रुप स्टेज में ही कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। श्रीलंका ने पिछली बार दमदार प्रदर्शन किया था।

दिग्गज की हुई टीम में वापसी (Asia Cup 2025, Sri Lanka announce squad)

श्रलींका के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर यह है कि स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा टीम में वापस लौट आए हैं। हालांकि, हसरंगा हाल ही में चोट की वजह से जिम्बाब्वे सीरीज़ में नहीं खेले थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि वह ग्रुप स्टेज में खेल पाएंगे या फिर सुपर-4 में वापसी करेंगे। इसका फैसला उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा और साथ ही इस बात पर भी कि श्रीलंका अगले चरण में क्वालीफाई करता है या नहीं।

Sri Lanka 1

मिडिल ऑर्डर को मिली मजबूती

टीम के मिडिल ऑर्डर को संतुलित करने के लिए चमीका करुणारत्न, कामिल मिशारा और नुवानिदु फर्नांडो जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इन खिलाड़ियों से टीम को लचीलापन और स्थिरता मिलेगी। हाल के दिनों में टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उसका मिडिल ऑर्डर ही रहा है, इसलिए इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत अहम रहेगा। इन सभी खिलाड़ियों से रनों की उम्मीद होगी।

तेज गेंदबाज़ों पर रहेगी नज़र

गेंदबाज़ी में श्रीलंका ने एक मजबूत पेस अटैक तैयार किया है। इसमें दुष्मंथा चमीरा, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना जैसे तेज़ गेंदबाज़ शामिल हैं, जो अपनी गति और विविधताओं से किसी भी बल्लेबाज़ को परेशान कर सकते हैं। इनके अलावा बिनुरा फर्नांडो अपनी बाईं हाथ की गेंदबाज़ी और स्मार्ट बदलावों के लिए जाने जाते हैं, जो टीम के लिए प्लस प्वॉइंट होगा।

स्पिनर का जादू

यूएई की पिचों पर स्पिन की बड़ी भूमिका होगी। टीम में महेश थीक्षाना, हसरंगा और दुनिथ वेल्लालगे जैसे स्पिनर हैं, जो बीच के ओवरों में विकेट दिलाने के साथ रन भी रोक सकते हैं। इनका अनुभव और हुनर श्रीलंका को टूर्नामेंट में बढ़त दिला सकता है।

श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम

चरित असलंका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसांका, कुसल परेरा, कामिल मिशारा, दासुन शनाका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, नुवानिदु फर्नांडो, दुनिथ वेल्लालगे, चमीका करुणारत्न, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+