SRH vs RR: जोफ्रा आर्चर के नाम हुआ आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक कीर्तिमान, हैदराबाद ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

SRH vs RR: आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में हैदराबाद ने 44 रनों से जीत दर्ज कर ली। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही धमाका करते हुए रॉयल्स के गेंदबाजों को निशाना बनाया और दबाव में ला दिया।

इस मुकाबले में कई धमाकेदार आंकड़े देखने को मिले हैं। उनमें एक कीर्तिमान तो ऐसा है, जिसने भारतीय क्रिकेट टीम को भी पीछे छोड़ दिया है। हैदराबाद की झोली में कई कीर्तिमान आए हैं। सभी रिकॉर्ड्स के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

srh vs rr

जोफ्रा आर्चर की हुई बेइज्जती
जोफ्रा आर्चर ने इस मुकाबले में आईपीएल इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने उनकी कुटाई करते हुए 4 ओवर में 76 रन बटोरे, आईपीएल इतिहास में यह अब तक का सबसे महंगा गेंदबाजी स्पेल है। इससे पहले मोहित शर्मा के नाम 73 रनों का स्पेल था।

दोनों टीमों को मिलाकर दूसरा बड़ा टोटल
हैदराबाद ने इस मैच में 286 रन बनाए, जो आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सिंगल इनिंग स्कोर है। हैदराबाद के नाम 287 का आंकड़ा भी है, जो अब तक का बेस्ट स्कोर है। अब दोनों टीमों को मिलाने पर दूसरी बार सबसे बड़ा टोटल इस मैच में बना है। रॉयल्स ने 242 रन बनाए और कुल 528 रन बने। 2024 में हैदराबाद और आरसीबी के मैच में 549 रन बने थे।

ईशान किशन का पहला आईपीएल शतक
इस मैच से पहले ईशान किशन के नाम आईपीएल में कोई सैकड़ा नहीं था। उनका बेस्ट स्कोर 99 रन था लेकिन आज उन्होंने 106 रनों की नाबाद पारी खेल अपना बेस्ट स्कोर का कीर्तिमान तोड़ दिया। किशन ने 45 गेंदों में शतक जमाकर धमाल मचाने का काम किया।

सैमसन का अनोखा कारनामा
संजू सैमसन ने लगातार छठी बार आईपीएल सीजन के पहले मैच में 50 या उससे ज्यादा रनों का स्कोर किया। इन छह मौकों पर उनके नाम एक शतकीय पारी भी है। आज उनके बल्ले से 66 रनों की तूफानी पारी देखने को मिली।

सनराइजर्स का वर्ल्ड रिकॉर्ड
हैदराबाद वर्ल्ड में ऐसी पहली टीम है, जिसने टी20 में 4 बार 250 से ज्यादा का स्कोर किया है। लिस्ट में दूसरे स्थान पर सरे है, जिसने तीन बार ऐसा किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम ने भी 3 बार यह धांसू कारनामा किया है।

सबसे तेज 200 बनाने वाली टीम
हैदराबाद ने इस मैच में 85 गेंदों में ही 200 का आंकड़ा हासिल कर लिया। इससे पहले पंजाब के खिलाफ आरसीबी ने 2016 में यही काम किया था। दोनों टीमें इस मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। हैदराबाद ने 88 और 89 गेंदों में भी यह कारनामा आईपीएल में पहले किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+