SRH vs LSG: हैदराबाद के बल्लेबाजों की निकली हवा, शार्दुल ठाकुर ने काटा गदर
SRH vs LSG Score: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप क्रम का प्रदर्शन आज कुछ खास देखने को नहीं मिला। पिछले मैच में जिस तरह ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स की कुटाई की थी। वैसा कुछ भी देखने को नहीं मिला।
हालांकि ट्रेविस हेड का बल्ला निरंतर चलता है और इस मुकाबले में भी ऐसा ही देखने को मिला है। ट्रेविस हेड ने 28 गेदों का सामना करते हुए 47 रनों की पारी खेली। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर कमिंस की टीम हैदराबाद को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया।

हैदराबाद को शार्दुल ठाकुर ने बेहतरीन शुरुआत करने से रोक दिया और दो विकेट लगातार झटके। उन्होंने सबसे पहले अभिषेक शर्मा को 6 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने ईशान किशन को अपना शिकार बना लिया। किशन ने पिछले मैच में शतक जमाया था।
हेनरिक क्लासेन ने क्रीज पर आने के बाद आक्रमक तेवर दिखाए थे लेकिन वह 26 रन के निजी स्कोर पर रन आउट होकर चलते बने। उनके बाद नितीश रेड्डी ने मोर्चा संभालते हुए कुछ रन बनाए। रेड्डी ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए और रवि बिश्नोई की गेंद पर चलते बने। उनके बाद अनिकेत वर्मा ने आक्रामक रुख अपनाया लेकिन वह 13 गेंदों में 36 रन बना आउट हो गए।
हैदराबाद के कप्तान कमिंस ने धमाका किया। उन्होंने शार्दुल ठाकुर के दो छक्के जड़े और तीसरा छक्का आवेश खान को लगाया। तीन गेंदों में लगातार तीन छक्के जड़कर वह आवेश खान की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। इस बीच शार्दुल ठाकुर ने शमी को अपना चौथा शिकार बनाया।
अंततः हैदराबाद की टीम 9 विकेट पर 190 रनों का स्कोर हासिल कर पाई, शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा रवि बिश्नोई, दिग्वेश, आवेश खान, प्रिंस यादव ने 1-1 विकेट झटका।












Click it and Unblock the Notifications