SRH vs LSG: हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी लखनऊ, होल्डर को मिला डेब्यू का मौका

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज हो चुका है, जिसका 12वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाएंटस की टीमों के बीच खेला जा रहा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम जीत हासिल करने के बाद आ रही है, तो वहीं पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहले ही मैच में 61 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन रनों का पीछा करते हुए मैच हारने वाली पहली टीम बनी थी तो वहीं पर लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम चेन्नई के खिलाफ 210 रनों का पीछा करके यहां पहुंची है।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

ऐसे में जहां हैदराबाद की टीम जीत की लय पर वापसी करना चाह रही है तो वहीं पर लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम अपनी लय को बरकरार रखना चाहेगी। पहले मैच में मिली हार की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के नेट रन रेट को भी भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में वो इसे रिकवर करने की कोशिश करेगी।

और पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने IPL में अट्ठा देने की मांग, चहल के जवाब ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी टीम

हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी टीम

डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पिच की बात करें तो यहां पर घास नजर आ रही है जिसकी वजह से तेज गेंदबाजों को यहां पर काफी मदद मिलती नजर आयेगी। इसे देखते हुए केन विलियमसन ने टॉस जीतने के बाद ओस और तेज गेंदबाजों को मिलने वाली मदद को तरजीह दी है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

जेसन होल्डर को मिला डेब्यू का मौका

जेसन होल्डर को मिला डेब्यू का मौका

वहीं लखनऊ की टीम के लिये कप्तान केएल राहुल ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला करते। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच के लिये अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है तो वहीं पर लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने आज के मैच में दुष्मंता चमीरा की जगह जेसन होल्डर को डेब्यू करने का मौका देते हुए प्लेइंग 11 में शामिल किया है।

जानें कैसी है प्लेइंग 11

जानें कैसी है प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), मनीष पांडे, एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, अवेश खान।

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): केन विलियमसन (सी), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (डब्ल्यू), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, रोमारियो शेफर्ड, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+