SRH vs GT: हार्दिक पर भारी पड़ी विलियमसन की पारी, हैदराबाद ने रोका गुजरात का विजय रथ

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 21वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर पहले 20 मैचों के दौरान अजेय रही गुजरात टाइटंस की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ, जिसने 2 मैचों में हार का सामना करने के बाद सीएसके के खिलाफ पहली जीत हासिल की थी और अब टूर्नामेंट इसी लय को बरकरार रखने की तरफ देख रही थी। पहले 3 मैचों में गुजरात टाइटंस की टीम ने जिस तरह से जीत हासिल की उसे देखकर इस टीम को रोक पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा था, हालांकि 21वें मैच में वो हुआ जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गये इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और अतिरिक्त रनों के रूप में 22 रन देने के बावजूद गुजरात टाइंटस की टीम को 162 रनों पर रोकने पर कामयाब रही। जवाब में रनों का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने समझ बूझ कर बल्लेबाजी की और 8 विकेट से मैच को जीत लिया।

और पढे़ं: 'वो मौजूदा समय का ब्रैडमैन और लारा है', पूर्व पाक कप्तान ने अकरम, मियांदाद से भी महान खिलाड़ी का लिया नाम

अंकतालिका में खिसकी गुजरात

अंकतालिका में खिसकी गुजरात

इस जीत के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस सीजन की अपनी दूसरी जीत हासिल की तो वहीं पर गुजरात टाइटंस की टीम को आईपीएल इतिहास की पहली हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस हार का असर गुजरात के नेट रन रेट पर भी देखने को मिला है और वो तीसरे पायदान से खिसक कर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 4 में से 2 मैचों में जीत हासिल कर 4 अंक बटोर लिये हैं और अंकतालिका में 8वां पायदान बरकरार रखा है। हालांकि वो पंजाब और दिल्ली के साथ नेट रन रेट में ही पीछे रह गये हैं जबकि अंकों के मामले में बराबरी कर ली है।

अभिषेक-विलियमसन ने दी अच्छी शुरुआत

अभिषेक-विलियमसन ने दी अच्छी शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद के लिये कप्तान केन विलियमसन (57) और अभिषेक शर्मा (42) ने शानदार तरीके से पारी का आगाज किया और 8.5 ओवर्स में 64 रनों की साझेदारी कर डाली। पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 6 चौके की मदद से 42 रनों की पारी खेली और जब लगा कि वो लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाने में कामयाब होंगे तभी राशिद खान ने उनका विकेट झटक लिया। यहां से कप्तान केन विलियमसन ने राहुल त्रिपाठी (17) के साथ 40 रनों की साझेदारी की। राहुल त्रिपाठी चोटिल हो गये थे जिसकी वजह से उन्हें रिटायर हर्ट कर के वापस पवेलियन भेज दिया गया।

विलियमसन की अर्धशतकीय पारी से जीती हैदराबाद

विलियमसन की अर्धशतकीय पारी से जीती हैदराबाद

केन विलियमसन ने 46 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली और इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाकर अपनी टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। हार्दिक पांड्या ने विलियमसन का विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी कराने की कोशिश की लेकिन निकोलस पूरन (34) और एडेन मारकर्म (12) ने नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+