SRH vs GT: गुजरात के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने डाले हथियार, ये तीन खिलाड़ी बने जीत के हीरो
SRH vs GT IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद का खराब फॉर्म जारी है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ हैदराबाद के धुरंधर नाकाम रहे और मुकाबले को 7 विकेट से गंवा बैठे। लगातार चौथा मैच हारने वाली हैदराबाद की टीम प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चली गई है। दूसरी तरफ 4 मैच में तीसरी जीत दर्ज करने वाली गुजरात टाइटंस की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इस मुकाबले में गुजरात की तरफ से तीन जीत के सबसे बड़े हीरो रहे।
मोहम्मद सिराज ने चटकाए 4 विकेट (SRH vs GT IPL 2025)
गुजरात टाइटंस के लिए मोहम्मद सिराज लगातार गेंद से कहर बरपाने का काम कर रहे हैं। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सिराज ने नई गेंद से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। अपने IPL करियर में सिराज ने अब तक कुल 97 मैच खेले हैं, जिसमें लगभग 29 की औसत और 8.60 की इकॉनमी रेट के साथ 102 विकेट लिए हैं। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने चार अहम विकेट लेने में सफलता हासिल की।

अर्धशतक से चूके वाशिंगटन सुंदर
वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटंस ने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। गेंदबाजी में उन्हें एक भी ओवर फेंकने का मौका नहीं मिला। लेकिन बल्ले से उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। लेकिन वाशिंगटन सुंदर ने आकर तेजी से रन बनाने का काम किया और मैच गुजरात की झोली में डाल दिया।
गुजरात के लिए अपने डेब्यू मैच में शानदार फॉर्म में नजर आए वाशिंगटन सुंदर सिर्फ एक रन से अर्धशतक जड़ने से चूक गए। उन्हें मोहम्मद शमी ने अनिकेत वर्मा के हाथों कैच कराया। तीसरे विकेट के लिए सुंदर ने गिल के साथ 90 रन की साझेदारी की।
कप्तान शुभमन गिल का अर्धशतक
बल्लेबाजों के लिए मुश्किल मानी जाने वाली इस पिच पर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने अर्धशतकीय पारी खेली। 36 गेंदों में शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ गुजरात के लिए जीत सुनिश्चित कर दी। हैदराबाद की तरफ से कोई भी बल्लेबाज इस मुकाबले में बड़ी पारी नहीं खेल सका।
-
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां












Click it and Unblock the Notifications