SRH vs DC: मैदान पर उतरते ही 'बापू' ने रचा इतिहास, अक्षर पटेल के नाम दर्ज हुआ कमाल का रिकॉर्ड
SRH vs DC, Axar Patel: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैदान पर उतरते ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने इतिहास रच दिया। यह दिल्ली की जर्सी में अक्षर का 100वां आईपीएल मैच है। वे दिल्ली कैपिटल्स (पूर्व में दिल्ली डेयरडेविल्स) के इतिहास में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले दुनिया के केवल दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं।
अक्षर पटेल ने रचा इतिहास (SRH vs DC, Axar Patel)
अक्षर पटेल से पहले केवल ऋषभ पंत ही ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने दिल्ली के लिए 100 से ज्यादा आईपीएल मैच खेले हैं। पंत ने 2016 से 2024 के बीच टीम के लिए 111 मैच खेले थे। अब अक्षर ने भी इस जादुई आंकड़े को छू लिया है। इस लिस्ट में अक्षर ने अमित मिश्रा (99 मैच), डेविड वॉर्नर (89 मैच) और श्रेयस अय्यर (87 मैच) जैसे बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया है।

दिल्ली में ऐसा रहा है अक्षर पटेल का सफर
अक्षर पटेल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे। उन्होंने टीम के लिए अब तक 1259 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा वे दिल्ली के लिए 72 विकेट चटका चुके हैं। अक्षर की कप्तानी में दिल्ली ने पिछले सीजन (2025) में 7 जीत दर्ज की थीं और इस सीजन (2026) में भी टीम अब तक 3 मुकाबले जीत चुकी है। अपने 100वें मैच में कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर आकिब नबी डार की जगह अनुभवी बल्लेबाज नीतीश राणा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। आईपीएल इतिहास में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए अब तक 273 मैच खेले हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट सब: सामरन रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मधुशांका, हर्षल पटेल।
दिल्ली कैपिटल्स: पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (विकेटकीपर), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी. नटराजन, लुंगी एनगिडी।
इम्पैक्ट सब: करुण नायर, दुश्मंता चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी।












Click it and Unblock the Notifications