जैसे दिनेश कार्तिक को सपोर्ट किया, इस बॉलर को भी करो, श्रीसंत बोले- वो वर्ल्ड कप में अहम होगा
नई दिल्ली, 27 सितंबर: लीजेंड लीग क्रिकेट खेल रहे भारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का मानना है कि भुवनेश्वर कुमार को अपने ऊपर से भरोसा नहीं खोना चाहिए। दिनेश कार्तिक ने भी काफी उम्र गुजारने के बाद एक बार फिर से टीम इंडिया में अपनी भरोसेमंद वापसी की है। यहां तक कि डीके से वर्ल्ड कप में भी बड़ी उम्मीदे हैं। भुवनेश्वर कुमार की फॉर्म खराब चल रही है और वे भारत को स्लॉग ओवरों में लगातार मैच हराने में नेगेटिव कड़ी साबित हुए हैं लेकिन वे नई गेंद से बेहतरीन बॉलर हैं।

भुवी ने 13 के इकॉनमी रेट से रन दिए
यह भुवनेश्वर की बड़ी समस्या रही है कि टीम के इतने अनुभवी बॉलर होने के बावजूद डेथ ओवर में गेंदबाजी करना अभी तक सीख नहीं पाए हैं। केवल जब वे करियर की बेहतरीन लय में होते हैं तभी अंतिम ओवर में प्रभावी लगते हैं वर्ना विपक्षी बल्लेबाजों ने इस बॉलर की बखिया ही उधेड़ी हैं। यहां बात टी20 फॉर्मेट की है जहां बड़े से बड़े बॉलर का डेथ ओवर में पसीना निकल जाता है।
भारत ने भले ही ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 2-1 से हराने में कामयाबी दर्ज की लेकिन भुवी ने 13 के इकॉनमी रेट से रन दिए।

दिनेश कार्तिक ने भी टीम इंडिया में अविश्वनीय वापसी की
श्रीसंत हालांकि इस गेंदबाज को दरकिनार नहीं करते और उनको उसी तरह से बैक करना चाहते हैं जैसे दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया में अविश्वनीय वापसी की थी।
उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा, 'उन्होंने अच्छे बल्लेबाजों के सामने गेंदबाजी को किया है। अगर आप अच्छी गेंदें फेंकते हैं तो भी हिट होने की 60-70% संभावना होती है। कभी-कभी, यह काम करता है और कभी-कभी यह नहीं होता है। हमें भुवनेश्वर कुमार का समर्थन करना होगा, ठीक उसी तरह जैसा दिनेश कार्तिक का किया।
"मैं उनके अनुभव और गेंद को स्विंग करने की क्षमता के बारे में जानता हूं। उसके पास कई बॉल है। यदि वह हार्ड और बाउंसी विकेटों पर अपनी गति बदलता है, तो उसे ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर अच्छी मदद मिलेगी।"

अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना बंद न करें
श्रीसंत ने कहा कि, मेरा एकमात्र अनुरोध है कि कभी भी अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना बंद न करें। कभी-कभी, आप वास्तव में अपनी क्षमताओं पर विश्वास करना बंद कर देते हैं। कभी-कभी, आप भ्रमित हो जाते हैं। कभी-कभी, आप बहुत कुछ पढ़ते हैं, और बहुत सारे वीडियो देखते हैं। कभी-कभी आप कमेंट्री पर बहुत सारी राय सुनते हैं। आपको अपनी ताकत पर यकीन करना होगा।
फिलहाल भुवनेश्वर कुमार उस भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं जो बुधवार, 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 मैच खेलने वाली है। लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उनसे बड़े प्रदर्शन की उम्मीद है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications