दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर फरहान बेहरदीन ने की संन्यास की घोषणा, अपने देश के लिए खेले 4 वर्ल्ड कप
दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक फरहान बेहरदीन ने अपने देश के लिए 4 वर्ल्ड कप खेले थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए 2013 में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

Farhaan Behardien announced Retirement दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक फरहान बेहरदीन ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया। 2013 में अपना डेब्यू करने वाले बेहरदीन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए नवंबर 2018 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। उसके बाद से ही उन्हें दोबारा फिर से राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली। आखिर में 18 साल लंबे करियर को उन्होंने समाप्त करने की घोषणा कर दी।
बेहरदीन का करियर
39 साल के बेहरदीन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 59 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 30.68 की औसत से 1074 रन बनाए। 70 उनका सर्वोच्च स्कोर था। इसके अलावा उनके नाम 14 विकेट भी हैं। बेहरदीन ने 38 टी20 मुकाबले भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.37 की औसत से 518 रन बनाए हैं। टी20 में उनके नाम 3 विकेट थे। आपको बता दें कि बेहरदीन ने अपने करियर में 4 वर्ल्ड कप भी खेले।
बेहरदीन ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट में क्या कहा?
बेहरदीन ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट में कहा है, "धूल थोड़ी जम गई है। पिछले दो हफ्ते काफी इमोशनल रहे। 18 साल आए और चले गए। मैंने सभी प्रारूपों को मिलाकर कुल 560 प्रोफेशनल मुकाबले खेले और अपने देश के लिए 97 मुकाबले खेले। 17 ट्रॉफी मेरे कैबिनेट में है और मुझे काफी खुशी महसूस होती है कि मैं 4 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा रहा।"












Click it and Unblock the Notifications