IND vs SA: 'यार ये टीम इतनी कंफ्यूज क्यों है....', भारतीय प्लेइंग 11 पर फूटा फैंस का गुस्सा
South Africa vs India, 2nd T20 playing 11: साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर अपने दूसरे मुकाबले में बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी। भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कुछ ऐसे बदलाव किए हैं जिसे देखकर फैंस हैरान हैं।
ईशान-अय्यर बाहर: भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन और श्रेयस अय्यर शामिल नहीं हैं। ईशान किशन की जगह जितेश शर्मा टीम के लिए विकेटकीपिंग करते हुए दिखाई देंगे। पिछले कुछ समय से लगातार ऐसी चर्चाएं हैं कि भारतीय चयनकर्ता अब टी-20 वर्ल्ड कप में नंबर तीन पर विराट कोहली की जगह ईशान किशन को देखना चाहते हैं। लेकिन अगर ईशान किशन चयनकर्ता की पहली पसंद हैं तो फिर उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों रखा जा रहा है? इस तरह के सवाल लगातार सोशल मीडिया पर उठाए जा रहे हैं।

रवि बिश्नोई को नहीं मिली जगह: भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने ऑस्ट्रेलिया खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में रवि विश्नोई ने 9 विकेट झटके थे। यही वजह थी कि आईसीसी टी-20 रैंकिंग में वह नंबर वन गेंदबाज बनकर सामने आए थे। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई है। विश्नोई की जगह कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।
भारत: यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
दक्षिण अफ्रीका: मैथ्यू ब्रीट्जके, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, एंडिले फेहलुकवायो, गेराल्ड कोएत्जी, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी।












Click it and Unblock the Notifications