IND vs SA 2nd ODI : वही मैदान, वही वक्त, भारत के लिए जीत जरूरी, कर सकता है ये बदलाव

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा वनडे मैच जीतना बेहद जरूरी है। तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारत को 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार से अब भारत के लिए दूसरे मैच मैच में 'करो याम मरो' जैसी स्थिति बन गई है। मैदान भी वही है, वक्त भी वही है। अब भारत को कुछ ऐसा करने की जरूरत है जिससे मेजबान को मात देने में सफलता पाई जा सके। पहले मैच में हुई गलतियों का खामियाजा टीम ने भुकता था।

IND vs SA

दूसरा मुकाबला बोलैंड पार्क के पार्ल में होना है। वही मैदान जहां भारत पहला मैच हारा था। मैच दोपहर 2 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच वनडे रिकाॅर्ड की बात की जाए तो अभी तक 85 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें भारत ने 35 मैचों में जीत हासिल की है। भारत ने 2018 में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था । तब भारत ने 6 मैचों की सीरीज पर 5-1 से कब्जा किया था ।

यह भी पढ़ें- IND vs SA : ये रहे वो 3 कारण, जिसके चलते पहला ODI मैच हार गया भारत

भारतीय टीम दूसरे मैच में एक बदलाव कर सकती है। वेंटकेश अय्यर की जगह सूर्यकुमार यादव को शामिल किया जा सकता है। वैसे भी वेंकटेश को टीम ने गेंदबाज के रूप में नहीं आजमाया है। अगर उन्हें बल्लेबाज की जरूरत है तो फिर सूर्यकुमार सही विकल्प रहेंगे। वेंकटेश 2 रन बनाकर आउठ हो गए थे। पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर भी मध्यक्रम में सूर्यकुमार को खिलाने की वकालत कर चुके हैं।

संभावित प्लेइंग XI-
साउथ अफ्रीका : क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जेनमैन मालन, एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (सी), रस्सी वैन डेर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवेओ, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, तबरेज़ शम्सी

भारत : केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+