SA vs AFG: साउथ अफ्रीका-अफगानिस्तान मैच के लिए ये है बेस्ट ड्रीम 11 टीम, इन्हें बनाएं कप्तान-उपकप्तान
SA vs AFG Dream11 Prediction: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 42वें मैच में शुक्रवार, 10 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका (SA) का सामना अफगानिस्तान (AFG) से होगा। दोनों टीमों के बीच ये आखिरी ग्रुप मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जबकि अफगानिस्तान की जीत उन्हें टॉप चार में जगह पक्की करने में मदद कर सकती है।
दक्षिण अफ्रीका का पिछले मैच में प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका को पिछले मैच में भारत के खिलाफ 243 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाए। इस मैच में विराट कोहली ने अपना 49वां वनडे शतक लगाया। श्रेयस अय्यर ने 87 गेंदों पर 77 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 83 रनों पर ढेर हो गई और प्रोटियाज के लिए कोई भी बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना सका।

अफगानिस्तान का पिछले मैच में प्रदर्शन
अफगानिस्तान अपने पिछले मैच ऑस्ट्रेलिया से हार गया था। ऑस्ट्रेलिया ने 292 रनों के लक्ष्य को 46.5 ओवर में हासिल कर लिया। ग्लेन मैक्सवेल ने 128 गेंदों पर 201 रनों की बड़ी पारी खेली। कोई भी अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 25 से अधिक रन नहीं बना सका। इससे पहले अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान टूर्नामेंट में शतक बनाने वाले पहले अफगान बल्लेबाज बने।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच काफी संतुलित है, जहां बल्लेबाज और तेज गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। मैदान बहुत बड़ा है, फिर भी पिच की स्थिति के कारण खिलाड़ियों के बल्ले से खूब चौके-छक्के देखने को मिलते हैं।
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। यह मुकाबला दक्षिण अफ्रीका ने जीत लिया था। दोनों टीमों के बीच मुकाबला यह मुकाबला विश्व कप 2019 में हुआ था।
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान की बेस्ट ड्रीम 11 टीम
- विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज़ , क्विंटन डी कॉक, हेनरिक क्लासेन
- बल्लेबाज: रासी वैन डेर डुसेन, इब्राबिम जादरान
- ऑलराउंडर: अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, एडेन मार्कराम
- गेंदबाज: कगिसो रबाडा, राशिद खान, केशव महाराज
- कप्तान: क्विंटन डी कॉक
- उपकप्तान: केशव महाराज
दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेन्सन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, तबरेज शम्सी
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद।












Click it and Unblock the Notifications